Una: ऊना में एसआईयू की बड़ी कामयाबी: इनोवा गाड़ी से 789 ग्राम चरस बरामद, दो गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

जिला ऊना में पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने लोअर बसोली में एक इनोवा गाड़ी से 789 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में गाड़ी सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसपी ऊना राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईयू टीम ने हैड कांस्टेबल योगेशदीप की अगुवाई में लोअर बसोली में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान हर आने-जाने वाले वाहन की गहनता से जांच की जा रही थी। उसी समय एक इनोवा गाड़ी को शक के आधार पर जांच के लिए रोका गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस को एक लकड़ी का बॉक्स संदिग्ध लगा, जो हैंड ब्रेक के पास छुपाकर रखा गया था। जब उस बॉक्स को खोला गया, तो उसमें 789 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ करने पर गाड़ी में सवार युवकों की पहचान पवन और बलबीर सिंह के रूप में हुई, जो दोनों मकरैड गांव, तहसील बंगाणा, जिला ऊना के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह नशे की खेप कहां से लाए थे और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सुंदरनगर में पत्नी के लापता होने से पति परेशान, दूसरे व्यक्ति पर छिपाकर रखने का आरोप; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति द्वारा अपने पास छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पति ने पत्नी की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

पौंग झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, 40 साल की उम्र का अनुमान; 72 घंटे तक पहचान का इंतजार

पौंग झील में भटोली फकोरियां के समीप बुधवार को अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष होने का अनुमान है। पुलिस ने शव को देहरा शवगृह में रखा है और 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा।

कांगड़ा के हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन, 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से थमी सांसें; वीरवार को...

कांगड़ा के धीरा क्षेत्र के मतेहड़ गांव निवासी 42 वर्षीय हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। 21 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात अश्वनी कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद सैन्य अस्पताल में मौत हो गई। वीरवार को उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ का रिजल्ट जारी, इन टिकट नंबरों ने जीते स्कूटी, लैपटॉप और LED टीवी समेत बड़े इनाम; देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 15 अगस्त को आयोजित रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ के परिणाम घोषित हो गए हैं। टिकट नंबर 008009 ने स्कूटी, 046049 ने लैपटॉप और 037708 ने 32 इंच एलईडी टीवी जीता है। यहां देखें सभी विजेता टिकट नंबर और पुरस्कारों की पूरी जानकारी।