Una: अंतरराष्ट्रीय रंग में रंगा राज्य स्तरीय हरोली उत्सव, दर्शकों को बांधा मंत्रमुग्ध

Date:

--Advertisement--

ऊना, 29 अप्रैल। इस वर्ष पहली बार राज्य स्तरीय पहचान के साथ आयोजित हुए हरोली उत्सव ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री की पहल और दूरदर्शिता से राज्य स्तरीय स्वरूप के साथ हुआ यह उत्सव अपनी पहली ही आमद में वैश्विक रंगत के साथ अंतर्राष्ट्रीय दर्जे की पात्रता के लिए तैयार दिखा।

इस बार उत्सव में जापान, ब्रिटेन, अर्जेंटीना, सऊदी अरब, ब्राज़ील, मैक्सिको, चीन, इंडोनेशिया और रूस समेत 10 से अधिक देशों की महिला सांस्कृतिक प्रतिनिधि शामिल हुईं। उन्होंने अपनी पारंपरिक कलाओं, संगीत और नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। फायर डांस, यूक्रेनियन ड्रम बैंड, लाइट मैन और रोबोट मैन जैसी आधुनिक प्रस्तुतियां भी इस पारंपरिक मंच पर नवाचार की आभा लेकर आईं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में जब श्री अग्निहोत्री ने इस उत्सव को राज्य स्तरीय मेले का दर्जा देने की घोषणा की थी, तब यह केवल एक सपना था। सरकार बदलने से यह प्रयास कुछ समय के लिए थम गया, परंतु सात वर्षों के लंबे अंतराल के बाद, उनकी अडिग प्रतिबद्धता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण ने इस आयोजन को भव्यता के साथ पुनर्जीवित कर दिया।

एक ओर यह उत्सव जहां सामाजिक चेतना, जन जागरूकता और सांस्कृतिक गौरव का माध्यम बना, वहीं वैश्विक संवाद के ऐसे मंच के रूप में निखरा जहां परंपरा और आधुनिकता, स्थानीयता और वैश्विकता सभी एक साथ आलोकित होते नजर आए। उप मुख्यमंत्री के प्रयासों से हरोली सांस्कृतिक संवाद का वैश्विक केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।