Kinnaur: किन्नौर की सीमाओं तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा, राजस्व मंत्री ने दो एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी और किया बेली पुल का उद्घाटन

Date:

--Advertisement--

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय जिला किन्नौर के प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत मीरू के चोलिंग स्थित भारतीय सेना के हेलीपैड से जिला के सीमावर्ती गांव छितकुल व कुन्नू-चारंग के लिए दो रोगी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रोगी वाहन 136 इन्फेंट्री ब्रिगेड के सौजन्य से प्रदान किए गए हैं। भारतीय सेना द्वारा “ऑपरेशन सद्भावना” के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्रों में घर द्वार पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिससे जनजातीय जिला किन्नौर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

इसके उपरान्त राजस्व मंत्री ने तांगलिंग खड्ड पर 3 करोड़ 61 लाख रुपए की लागत से निर्मित 55 मीटर लंबे बेली पुल का उद्घाटन किया। मंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और परिवहन सुविधाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से संपर्क सड़कों व पुलों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से ग्रामीणों का जीवन अधिक सुविधाजनक होगा और समय की बचत से आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा। मंत्री ने पुल का निर्माण रिकॉर्ड समय में पूरा करने वाले भीमसेन नेगी की सराहना की और बताया कि उन्होंने प्रदेशभर में कई बेली ब्रिजों का निर्माण समयबद्ध तरीके से किया है।

मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय जिलों में भूमिहीन लोगों को भूमि प्रदान करने के लिए वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत जमीन उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस अधिनियम की जानकारी अधिकारियों को प्रशिक्षण के माध्यम से दी जा रही है, साथ ही पंचायत स्तर पर आम लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है ताकि वे इस योजना का लाभ उठा सकें। उन्होंने यह भी बताया कि यह अधिनियम कांग्रेस सरकार की देन है, जो सदैव निर्धन और उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करती रही है।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री की धर्मपत्नी सुशीला नेगी, उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, कमान अधिकारी सी.के. गुंदे, ब्रिगेडियर अनुराग पांडे, उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थेक, उपमंडलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, जिला परिषद सदस्य हितेष नेगी, निचार ब्लॉक कांग्रेस समिति के अध्यक्ष बीर सिंह नेगी, ग्राम पंचायत छितकुल के प्रधान सुभाष नेगी, ग्राम पंचायत चारंग की प्रधान निर्मला नेगी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कवि राज, उप पुलिस अधीक्षक निचार राज कुमार, उपनिदेशक बागवानी भूपेंद्र नेगी, अधिशाषी अभियंता विद्युत टशी नेगी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण आनंद शर्मा सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।