मंडी से दिल्ली जा रही बस पर हमला: बाइक सवारों और बोलेरो चालक ने बस के शीशे तोड़े, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Date:

--Advertisement--

मंडी से दिल्ली जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी डिपो की एक बस पर दिल्ली बॉर्डर के पास शरारती तत्वों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शातिरों ने अचानक ओवरटेक कर बस के आगे बोलेरो गाड़ी लगा दी और उतर कर लोहे की रॉड से बस के फ्रंट शीशे पर वार कर दिया। हमले में बस का आगे का शीशा टूट गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक-परिचालक कुछ समझ पाते उससे पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में चालक और परिचालक ने यात्रियों को अन्य बसों में बैठाकर आगे रवाना किया। बस चालक मधुर मोहन, जो बिलासपुर निवासी हैं, ने बताया कि शुक्रवार सुबह सवा पांच बजे बस मंडी से दिल्ली के लिए निकली थी और दोपहर बाद करीब पौने चार बजे दिल्ली बस स्टैंड पहुंचनी थी। करनाल बाइपास के पास तीन बाइक सवार युवकों ने बस को रुकवाया और बिना किसी कारण चालक-परिचालक तथा सवारियों के साथ गाली-गलौज करने लगे। उन्हें समझाने की कोशिश करने पर भी वे अपनी मनमानी पर अड़े रहे। बाइकर्स का आरोप था कि बस चालक ने बस को उनकी ओर दबाकर क्यों चलाया। इसके लगभग पांच मिनट बाद एक जीप चालक ने बस के सामने अपनी जीप तिरछी लगा दी और लोहे की रॉड से बस के आगे और साइड में लगे शीशों को तोड़ दिया। इस घटना में कांच का एक टुकड़ा चालक की आंख में भी लग गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।