Kangra: धर्मशाला में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यशाला आयोजित, एडीएम शिल्पी बेक्टा ने पशु चिकित्सकों की सेवा भावना की सराहना

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 26 अप्रैल। विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर जिला कांगड़ा के पशु चिकित्सा अधिकारियों तथा उप निदेशक, पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन कांगड़ा द्वारा धर्मशाला के डीआरडीए हॉल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में एडीएम शिल्पी बेक्टा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने पशु चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पशु चिकित्सक न केवल पशुओं के स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं, बल्कि मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जूनोटिक रोगों के नियंत्रण और रोकथाम में पशु चिकित्सकों की भूमिका को रेखांकित किया तथा रोगों की रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण में विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। एडीएम ने विभिन्न विभागों के बीच समन्वय पर बल दिया ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर लाभार्थियों तक पहुंच सके और प्रत्येक हितधारक को उचित लाभ मिल सके। इससे पहले डॉ. सीमा गुलेरिया, उप निदेशक पशु स्वास्थ्य/प्रजनन कांगड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि पशु चिकित्सा पेशा सेवा भावना और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि विश्व पशु चिकित्सा दिवस का विचार वर्ष 2000 में आया और इसे पहली बार अप्रैल 2001 के अंतिम शनिवार को विशेष थीम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम “पशु स्वास्थ्य एक टीम का कार्य है” निर्धारित की गई है। अपने भाषण का समापन करते हुए उन्होंने कहा, “जानवर बोल नहीं सकते, लेकिन दर्द उन्हें भी होता है। जो उनके दर्द को समझे, वही सच्चा इंसान होता है।” इस अवसर पर डॉ. अंचल शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी कोटला बेहड़ ने पशुपालन में टीम वर्क के महत्व को रेखांकित किया और “एक विश्व, एक स्वास्थ्य” की अवधारणा पर बल दिया। डॉ. कशिश कुमार ने समाज में पशु चिकित्सकों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सुरक्षित व रोगमुक्त भोजन उपलब्ध कराने तथा आपदाओं के समय उनकी भूमिका को रेखांकित किया। कार्यशाला में सहायक निदेशक डॉ. सुजय शर्मा और डॉ. संदीप मिश्रा सहित सभी वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

BJP की नई राष्ट्रीय टीम में हिमाचल को बड़ा झटका! जेपी नड्डा के गृह प्रदेश से किसी नेता को नहीं मिली प्रमुख जिम्मेदारी

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में हिमाचल प्रदेश के किसी नेता को प्रमुख जिम्मेदारी नहीं मिली। अनुराग सिंह ठाकुर और इंदु गोस्वामी के नामों की चर्चा के बावजूद अंतिम सूची में प्रदेश का कोई बड़ा चेहरा शामिल नहीं है।

मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर बड़ा अपडेट, बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगी एंट्री; रोजाना सिर्फ 5,000 श्रद्धालु जा सकेंगे

श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। 25 से 27 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन होगा और प्रतिदिन अधिकतम 5,000 श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति मिलेगी। बिना पंजीकरण यात्रा की अनुमति नहीं होगी।

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव के लिए खास पहल, साथियों ने भेंट की ऑटोमेटिक व्हीलचेयर

स्वतंत्रता दिवस पर 12 जेएके आरआईएफ के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने अपने पूर्व साथी राइफलमैन राजीव को ऑटोमेटिक व्हीलचेयर भेंट की। राजीव 2005 के विनाशकारी भूकंप में गंभीर रूप से घायल होकर 100 प्रतिशत लकवाग्रस्त हो गए थे।

Kangra: 19 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद, सुबह 9:30 बजे से सप्लाई होगी बाधित

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत कई क्षेत्रों में 19 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानिए किन-किन इलाकों में रहेगा पावर कट और क्या है वजह।