Chamba: भटियात की बलेरा पंचायत की प्रधान निलंबित, विकास कार्यों में अनियमितता पर कार्रवाई

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की भटियात विधानसभा क्षेत्र की बलेरा पंचायत की प्रधान को विकास कार्यों में अनियमितता बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत अधिकारी ओ.पी. ठाकुर ने पंचायती राज अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की है। निलंबन आदेश में यह भी निर्देश दिए गए हैं कि प्रधान अपने पास मौजूद पंचायत से संबंधित सभी संपत्तियां और दस्तावेज पंचायत सचिव को सौंप दें।

यह कार्रवाई अधिवक्ता पंकज पलभर द्वारा उठाए गए मुद्दों के बाद की गई, जिन्होंने पंचायत प्रतिनिधि के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर 16 दिन तक क्रमिक अनशन किया। उन्होंने आरोप लगाया था कि पंचायत में मनरेगा के तहत किए गए कार्यों में भारी धांधली हुई है। इसके अलावा, एक आउटसोर्स कर्मी की फर्जी हाजिरी लगाई गई और प्रधान ने अपने रिश्तेदार को वेंडर बनाकर नियमों का उल्लंघन किया।

इन आरोपों के आधार पर जिला पंचायत अधिकारी ने प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्रधान को निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई की पुष्टि स्वयं जिला पंचायत अधिकारी ओ.पी. ठाकुर ने की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 27 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला विद्युत उपमंडल नंबर-2 के तहत 27 अगस्त को पुरानी विद्युत लाइनों को बदलने और सामान्य रखरखाव के कारण मस्तपुर, इच्छी, अप्पर चैतडू समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित गगल के 60-70 परिवारों को बड़ी राहत, मुआवजे के साथ मिलेगा R&R का लाभ; केवल सिंह पठानिया ने...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की जद में आने वाले गगल के करीब 60 से 70 परिवारों को उचित मुआवजे के साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन यानी R&R का लाभ देने का आश्वासन सरकार ने दिया है। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पात्र प्रभावित परिवारों को उनका हक दिलाने के लिए सरकार गंभीर है।

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।