Himachal: आतंकवादियों का हमला: पहलगाम में पर्यटकों पर गोलियां, कंगना रनौत ने जताया गुस्सा

Date:

--Advertisement--

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम से मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली खबर आई, जब आतंकवादियों ने घाटी में घूमने आए पर्यटकों पर गोलियां चला दीं। इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह घटना पहलगाम के एक प्रमुख पर्यटन स्थल पर हुई, जिससे पूरे देश में चिंता और गुस्सा फैल गया।

आतंकवादियों ने निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया, जिनके पास खुद को बचाने के लिए कोई साधन नहीं था। इस हमले ने न केवल आम लोगों को बल्कि बॉलीवुड सितारों को भी शोक में डुबो दिया है। सोशल मीडिया पर लोग इस हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं और पीड़ितों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी इस हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर इस हमले की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “आतंकवाद का धर्म होता है और पीड़ितों का भी।” इसके बाद कंगना ने एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें पीड़ितों का वीडियो था। उन्होंने लिखा, “इन लोगों ने आम नागरिकों पर गोलियां बरसाईं जिनके पास खुद को बचाने के लिए कुछ भी नहीं था। इतिहास में हर लड़ाई जंग के मैदान में लड़ी गई है, लेकिन जब से इन नपुंसकों को हथियार मिले हैं, ये मासूम लोगों पर गोलियां चला रहे हैं। इन डरपोक लोगों से कैसे लड़ा जाए, जो केवल जंग के मैदान के बाहर लड़ना चाहते हैं।”

कंगना ने इस कायराना हमले की कड़ी निंदा की और सवाल उठाया कि इस तरह के आतंकवादियों से कैसे लड़ा जाए, जो न केवल आम नागरिकों को निशाना बनाते हैं बल्कि उन्हें डराने का काम करते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मांगी थी रकम

सोलन के बरोटीवाला पटवार सर्कल में विजिलेंस ब्यूरो ने महिला पटवारी ललिता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।

विधानसभा में विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल का जवाब, 414 एड्स नियंत्रण कर्मियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव...

हिमाचल प्रदेश में एड्स नियंत्रण संस्थाओं के तहत काम कर रहे 414 कर्मचारियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने विधानसभा में यह जानकारी दी। वहीं, आशा वर्करों के नियमितीकरण या विभाग के रिक्त पदों पर समायोजन को लेकर भी सरकार ने कोई नीति नहीं होने की बात कही है।

20 साल की सेवा के बाद भी नियमित नहीं किया कर्मचारी, हिमाचल हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार, नियमितीकरण के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा कि 20 वर्षों तक लगातार सेवा लेने के बाद कर्मचारी को नियमित न करना मनमाना, भेदभावपूर्ण और असंवैधानिक है। कोर्ट ने खेल विभाग को याचिकाकर्ता दिनेश कुमार को पंप ऑपरेटर के पद पर सभी परिणामी लाभों के साथ नियमित करने का आदेश दिया है।

Chamba Medical College में MBBS की पहली एडमिशन, लखनऊ के प्रशिक्षु ने चुना कॉलेज; 120 सीटों पर दाखिले की तैयारी तेज

पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑल इंडिया काउंसलिंग के तहत लखनऊ के एक प्रशिक्षु ने पहली एडमिशन ली है। कॉलेज में एमबीबीएस की 120 सीटें निर्धारित हैं और मंगलवार से स्टेट कोटे की काउंसलिंग शुरू होगी।