Shimla: चौपाल में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी गाड़ी, पिता-पुत्र की मौके पर मौत, तीन घायल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के चौपाल उपमंडल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक वाहन माटल से पुलबाहल की ओर जा रहा था और रिऊणी के पास गल्लू नाला के निकट पहुंचते ही करीब 600 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन को दीपक चला रहा था। हादसे में दीपक पुत्र राम लाल और राम लाल पुत्र स्वर्गीय संत राम, निवासी गांव शिल्ली, डाकघर पुलवाहल, तहसील चौपाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि राजेश शर्मा पुत्र रत्ती राम, निवासी गांव थानाधार, डाकघर भुईरा, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर, पंकज शर्मा पुत्र जय प्रकाश, निवासी गांव धनेश्वर, डाकघर सनौरा, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर और सुमन पत्नी राम लाल, निवासी गांव शिल्ली, डाकघर पुलवाहल, तहसील चौपाल को चोटें आईं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। पुलिस थाना चौपाल में राजेश शर्मा के ब्यान पर मामला दर्ज किया गया है। बयान में बताया गया कि दुर्घटना चालक दीपक शर्मा की लापरवाही के कारण हुई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 125(क) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी, JBT-TGT के 5,209 पद खाली; 3,214 प्राइमरी स्कूल एक-एक शिक्षक के सहारे

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जेबीटी और टीजीटी के 5,209 पद खाली हैं। इनमें 4,019 जेबीटी पद शामिल हैं। वहीं, 3,214 प्राथमिक और 101 माध्यमिक स्कूल एक-एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विधानसभा में यह जानकारी दी।

Kangra: रैत-कोहला सड़क मार्ग 30 सितंबर तक रहेगा बंद, जानिए वाहन चालकों के लिए कौन से होंगे वैकल्पिक रास्ते

रैत-कोहला का 2.5 किलोमीटर सड़क मार्ग सीमेंट कंक्रीट पेवर बिछाने के कार्य के चलते 30 सितंबर तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। स्थानीय लोग पुहाड़ा-चुड़था, हरनेरा-बड़ज-ततवानी और पुलिस द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही कर सकेंगे।

Kangra: धर्मशाला में विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल, खनियारा और धर्मशाला में लगाए विभिन्न प्रजातियों के पौधे

हिमाचल प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के ट्री प्लांटेशन ड्राइव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा ने खनियारा और धर्मशाला में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। अभियान में अधिवक्ताओं, कर्मचारियों, पैरा लीगल स्वयंसेवियों और वन विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Kangra: चलती स्कूटी पर युवक की बाजू से लिपटा सांप, अचानक सामने आया खौफनाक नजारा; मीटर कंसोल में जा छिपा

पालमपुर में सोमवार को चलती स्कूटी पर एक युवक की बाजू से अचानक सांप लिपट गया। युवक ने तुरंत स्कूटी रोककर खुद को सुरक्षित किया, जबकि सांप मीटर कंसोल के अंदर जा छिपा। बाद में कंसोल खोलने पर सांप बाहर निकलकर झाड़ियों में चला गया।