Himachal: मुख्यमंत्री से मिले पंचायत प्रतिनिधि: मानदेय वृद्धि पर आभार, नशा मुक्त हिमाचल में सहयोग का संकल्प

Date:

--Advertisement--

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां प्रदेश की पंचायती राज संस्थाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की तथा पिछले दो वर्षों में उनके मानदेय में दो गुना वृद्धि करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के मानदेय में इतनी महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी विभिन्न मांगें भी रखीं, जिन पर उन्होंने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में पंचायती राज संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने संविधान में ऐतिहासिक 73वें तथा 74वें संशोधन के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया था। इस ऐतिहासिक कदम से महिलाएं सशक्त हुई हैं तथा प्रदेश के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के उत्थान को प्राथमिकता दे रही है तथा इस संबंध में अनेक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार हल्दी के लिए 90 रुपये प्रति किलोग्राम, प्राकृतिक रूप से उगाए गए गेहूं के लिए 60 रुपये प्रति किलोग्राम तथा मक्का के लिए 40 रुपये प्रति किलोग्राम न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है। इसके अतिरिक्त, पिछले दो वर्षों में मनरेगा की दैनिक मजदूरी में 80 रुपये की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में यह उपाय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।

मुख्यमंत्री ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से अपने क्षेत्रों में नशे की समस्या को रोकने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया तथा कहा कि राज्य सरकार नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को नशा तस्करों के संबंध में जानकारी अधिकारियों के साथ साझा करनी चाहिए ताकि युवाओं को नशे के चंगुल से बचाया जा सके।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक विवेक शर्मा व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल की रेणुका सिंह ठाकुर पर बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में मिली जगह

हिमाचल प्रदेश की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को आगामी महिला एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह मिली है। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए हिमाचल से केवल रेणुका का चयन हुआ है।

बिलासपुर में बड़ा हादसा टला: HRTC बस निजी बस से टकराकर खाई की ओर लुढ़की, पैरापिट ने बचाई 28 यात्रियों की जान

बिलासपुर के घुमारवीं में जबलू से घुमारवीं जा रही HRTC बस निजी बस से टकराकर खाई की ओर लुढ़क गई। पैरापिट पर अटकने से करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से बस बच गई और 28 यात्रियों की जान बच गई।

Kangra: पहली बार इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल में शामिल हुआ वॉलीबॉल, कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के अनिरुद्ध ने कांगड़ा का किया प्रतिनिधित्व

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के छात्र अनिरुद्ध ने जिला कांगड़ा की अंडर-21 वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया। शिमला में आयोजित एंटी-चिट्टा इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद आज उन्हें इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल कमेटी-कम-डिप्टी कमिश्नर शिमला की ओर से Certificate of Participation मिला।

Kangra: शाहपुर के गुब्बर में खैर के पेड़ों पर चली आरी, वन विभाग कार्यालय से महज 2 किमी दूर कटाई; जांच शुरू

शाहपुर के गुब्बर में सड़क किनारे खड़े करीब 10 खैर के पेड़ अवैध रूप से काटे जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि कटाई की जगह लपियाना रेंज कार्यालय से महज करीब 2 किलोमीटर दूर बताई जा रही है। वन विभाग ने लकड़ी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।