Shimla: शिमला में शादी समारोह के दौरान हादसा, पालमपुर निवासी की सीढ़ियों से गिरकर मौत

Date:

--Advertisement--

जिला कांगड़ा के पालमपुर से शिमला एक शादी समारोह में आए व्यक्ति की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। पुलिस थाना बालूगंज के तहत मिली जानकारी के अनुसार अशोक ग्रोवर पुत्र ओमप्रकाश ग्रोवर, मकान नंबर 345, वार्ड नंबर 3, गुरुद्वारा रोड, पालमपुर जिला कांगड़ा के निवासी शिमला के एक होटल में ठहरे हुए थे। इस दौरान वह होटल की पार्किंग की ओर जाने वाली सीढ़ियों से उतरते समय गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत प्राथमिक इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में कल बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में पड़ेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी 

शाहपुर में 21 अगस्त को 250 केवीए झंगी ट्रांसफार्मर की मरम्मत और रखरखाव के चलते सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक झंगी व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी आपदा के 14 प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार, हर परिवार को 5,100...

शाहपुर की बोह घाटी में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 14 परिवारों की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रमुख व्यवसायी चौधरी सतीश कुमार आगे आए। उन्होंने प्रत्येक परिवार को 5,100 रुपये की आर्थिक राहत राशि प्रदान की।

सुंदरनगर में पत्नी के लापता होने से पति परेशान, दूसरे व्यक्ति पर छिपाकर रखने का आरोप; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति द्वारा अपने पास छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पति ने पत्नी की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

पौंग झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, 40 साल की उम्र का अनुमान; 72 घंटे तक पहचान का इंतजार

पौंग झील में भटोली फकोरियां के समीप बुधवार को अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष होने का अनुमान है। पुलिस ने शव को देहरा शवगृह में रखा है और 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा।