Himachal: 31 आवश्यक दवाइयों के दामों में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी, एनपीपीए ने जारी की अधिसूचना

Date:

--Advertisement--

हाल ही में, 31 आवश्यक दवाइयों के दामों में 50 फीसदी तक की वृद्धि की गई है, जिनका उपयोग अस्थमा, ग्लूकोमा, थैलेसीमिया, तपेदिक और मानसिक विकार जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार में होता है। इस मूल्य वृद्धि को लेकर राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने अधिसूचना जारी की है। यह निर्णय 8 अक्तूबर को आयोजित बैठक में औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 के पैरा 19 के तहत लिया गया।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, दवाइयों की कीमतों में वृद्धि का कारण एक्टिव फार्मास्यूटिकल सामग्री (एपीआई) की लागत में वृद्धि, उत्पादन खर्च और विनिमय दर में उतार-चढ़ाव है। इसको देखते हुए दवा निर्माताओं ने कीमत संशोधन की मांग की थी।

जिन दवाइयों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, उनमें बेंजिल पैनिसिलिन इंजेक्शन (₹14.57 प्रति पैक), ऐट्रोपिन इंजेक्शन 0.6 एमजी (₹6.86 प्रति मिली), और स्ट्रेप्टोमाइसिन इंजेक्शन पाउडर 750 मिलीग्राम (₹15.15 प्रति वायल) शामिल हैं।

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर रोटरी क्लब के इंस्टॉलेशन समारोह में छाया द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब का जलवा, अभिनव राणा और आशिता को मिला सम्मान

रोटरी क्लब शाहपुर के रोटरी वर्ष 2026-27 के इंस्टॉलेशन समारोह में द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने भाग लिया। समारोह में रोटरेक्टर अभिनव राणा और रोटरेक्टर आशिता को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए अवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया।

Kangra: थंबा में द्रोणाचार्य कॉलेज के छात्रों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब और धौलाधार ईको क्लब ने थंबा (दरगेला) में पौधरोपण अभियान आयोजित किया। विद्यार्थियों, रोटरैक्टर्स और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ अभियान में भाग लिया।

Kangra: 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले रैत में देशभक्ति का जोश, द्रोणाचार्य कॉलेज से शाहपुर-राजोल-बनोई तक निकली बाइक रैली

80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के रोटरैक्ट क्लब ने बाइक रैली निकाली। रैली द्रोणाचार्य कॉलेज परिसर से शाहपुर और फिर शाहपुर से राजोल-बनोई तक पहुंची। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और रोड सेफ्टी का संदेश दिया।

200 साल पुराने बरगद के पेड़ पर NGT सख्त, चबूतरा बनाने की अनुमति पर हिमाचल सरकार से मांगा जवाब

हिमाचल प्रदेश के संरक्षित वन क्षेत्र में करीब 200 साल पुराने बरगद के पेड़ के चारों ओर बनाए जा रहे सुरक्षा चबूतरे पर NGT ने सवाल उठाए हैं। प्रधान सचिव (वन) को छह सप्ताह में हलफनामा दाखिल कर निर्माण की अनुमति और आधार स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।