Sirmaur: पांवटा साहिब-शिलाई हाईवे पर बस पहाड़ी से टकराई, 10 लोग घायल

Date:

--Advertisement--

पांवटा साहिब-शिलाई नैशनल हाईवे पर एक बस पहाड़ी से टकरा गई, जिससे 10 लोग घायल हो गए। यह हादसा धकौली के पास हुआ, जब टिम्बी से शिलाई जा रही एक निजी बस का अचानक स्टेयरिंग लॉक हो गया और बस पहाड़ी से जा टकराई।

घायलों में शानु (19), पुत्री रघुवीर सिंह, निवासी बम्बराड़; नीलम (23), पुत्री सीतिया राम, निवासी क्यारका; अंजू (25), पत्नी प्रदीप सिंह, निवासी कोटी उतरऊ; निशांत (10), पुत्र प्रदीप, निवासी कोटी उतरऊ; जोगी राम (38), पुत्र जामिया राम, निवासी शिल्ली; सुशांत राणा (19), पुत्र बलबीर सिंह, निवासी मिल्लाह; रैया राम (80), पुत्र जालपु राम, निवासी पाब; रण सिंह (58), पुत्र जाति सिंह, निवासी पाब; ओमप्रकाश (33), निवासी बड़ोग; और एक 74 वर्षीय अन्य व्यक्ति शामिल हैं।

घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से शिलाई अस्पताल ले जाया गया। इनमें से सुशांत राणा, जो गंभीर रूप से घायल थे, को नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि बाकी 9 घायलों का शिलाई अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। एएसपी अदिति सिंह ने बताया कि जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।