Kangra: जयसिंहपुर के हर गांव के विकास का रोडमैप तैयार, मंत्री यादविंद्र गोमा ने किया बड़ा ऐलान

Date:

--Advertisement--

सुभाष नगर, 4 जून: आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव का विकास और लोगों की जन-आकांक्षाओं को पूरा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

बुधवार को ग्राम पंचायत द्रमण के शिव मंदिर सुभाष नगर परिसर में 8.5 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए शेड के लोकार्पण के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने यह बात कही। उन्होंने पंचायतवासियों को इस सुविधा के लिए बधाई देते हुए कहा कि स्थानीय लोगों की मांग पर इस कार्य के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई गई थी और निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नए शेड के निर्माण से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर और सुविधाजनक वातावरण मिलेगा।

Advertisement

यादविंद्र गोमा ने कहा कि क्षेत्र के सभी लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि आशापुरी से मल्ली सड़क की टारिंग के लिए धनराशि उपलब्ध करवा दी गई है और जल्द ही इस सड़क पर कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस दौरान मंत्री ने हाल ही में निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों और पंचायत प्रतिनिधियों को उनकी जीत पर बधाई दी और उन्हें सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के जमीनी विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। सरकार की ओर से सभी जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा ताकि स्थानीय स्तर पर लोगों की अपेक्षाओं को पूरा किया जा सके।

कार्यक्रम में पहुंचने पर मंदिर कमेटी ने आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा का शॉल और हिमाचली टोपी भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया।

इस अवसर पर द्रमण वार्ड के नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य ओपी धीमान, बागकलुजां वार्ड के नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य अभिषेक सूद, पंचायत प्रधान राकेश कुमार, उपप्रधान नरेश कुमार, सुआं पंचायत के उपप्रधान मेघ सिंह, मंदिर कमेटी के सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप! NEET चर्चा पर बनी सहमति, फिर क्यों बदली मांग?

NEET पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर संसद में चर्चा को लेकर अपनी मांग बदलने का आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है।

Kangra: शाहपुर के धारकंडी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, विधायक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों को दिए राहत-बचाव तेज करने के निर्देश

कांगड़ा के शाहपुर क्षेत्र में भारी बारिश और भूस्खलन के बीच विधायक केवल सिंह पठानिया ने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाने और बंद सड़कों को जल्द खोलने पर जोर दिया गया है।

Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के छात्र वरुण चंदेल ने अग्निवीर परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया विद्यालय और प्रदेश का मान

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के कक्षा 12वीं के छात्र वरुण चंदेल ने अग्निवीर परीक्षा उत्तीर्ण कर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले उन्होंने नेपाल में आयोजित इंडो–नेपाल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया था।

Himachal: खुदाई से पहले यह ऐप नहीं देखा तो हो सकता है बड़ा नुकसान! DC अनुपम कश्यप ने सभी विभागों और लोगों को किया...

शिमला में आयोजित कार्यशाला में DC अनुपम कश्यप ने “Call Before You Dig (CBuD)” ऐप के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खुदाई शुरू करने से पहले ऐप का इस्तेमाल करने से भूमिगत पाइपलाइन, बिजली और गैस लाइनों को नुकसान से बचाया जा सकता है।