Kangra: शाहपुर अस्पताल में विश्व जनसंख्या दिवस पर बड़ा संदेश! बढ़ती आबादी पर जताई चिंता, परिवार नियोजन अपनाने की अपील

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल शाहपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर ने की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को बढ़ती जनसंख्या के दुष्प्रभावों और परिवार नियोजन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Advertisement

कार्यक्रम में खंड स्वास्थ्य पर्यवेक्षक वरिंदर बलौरिया ने कहा कि लगातार बढ़ती जनसंख्या किसी भी देश के विकास के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। उन्होंने बताया कि जनसंख्या वृद्धि के कारण गरीबी, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ता दबाव, पर्यावरणीय समस्याएं तथा प्राकृतिक संसाधनों की कमी जैसी कई गंभीर चुनौतियां सामने आती हैं।

उन्होंने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को बढ़ती आबादी से उत्पन्न समस्याओं और उनके समाधान के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में विश्व की जनसंख्या लगभग 806 करोड़ और भारत की जनसंख्या करीब 146 करोड़ है। उन्होंने कहा कि भारत जनसंख्या के मामले में विश्व में प्रथम स्थान पर पहुंच चुका है।

Advertisement

वरिंदर बलौरिया ने लोगों से छोटे परिवार की अवधारणा अपनाने और परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों का उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन न केवल परिवार बल्कि समाज और देश के संतुलित विकास के लिए भी बेहद आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान परिवार नियोजन से जुड़े विभिन्न साधनों और सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध निःशुल्क सेवाओं की भी जानकारी दी गई। अंत में सभी उपस्थित लोगों से परिवार नियोजन अपनाने और समाज में इसके प्रति अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने की अपील की गई।

Advertisement

इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में भाजपा का 2027 के लिए बड़ा प्लान, युवा और मातृशक्ति को साथ जोड़कर गांव-गांव जनसंवाद का ऐलान

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में युवा शक्ति और मातृशक्ति की बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव जनसंवाद अभियान चलाने का फैसला लिया गया। बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने, कांग्रेस की चुनावी गारंटियों पर सरकार से जवाब मांगने और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विधायक केवल सिंह पठानिया ने की ज्योति प्रज्वलित; साध्वी भाग्यश्री भारती ने बताया आत्मा-परमात्मा के मिलन में...

शाहपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सप्तम दिवस साध्वी भाग्यश्री भारती जी ने भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणी विवाह का आध्यात्मिक अर्थ समझाया। उन्होंने गुरु को आत्मा और परमात्मा के मिलन का माध्यम बताते हुए नारी सम्मान, जागरूकता और ‘संतुलन’ प्रकल्प की जानकारी दी।

पांवटा साहिब में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, चीखें सुनकर पहुंचे लोग तो अंधेरे में फरार हुआ आरोपी

सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।

कांगड़ा में 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ट्यूशन के लिए निकला था अभिलाष; दो अज्ञात लोगों को लेकर पुलिस को दिया...

कांगड़ा के लंबागांव में 16 वर्षीय छात्र अभिलाष की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह 27 अगस्त को ट्यूशन के लिए निकला था और अगले दिन घर से कुछ दूरी पर बदहवास हालत में मिला था। छात्र ने पुलिस को दो अज्ञात लोगों के उसे ट्राले में ले जाने और कुछ पिलाने की बात बताई थी।