HPU Regional Centre Khaniyara Admission 2026: 21 जुलाई से शुरू होगी काउंसलिंग, जानें विषयवार पूरा शेड्यूल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के क्षेत्रीय केंद्र, खनियारा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू होने जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 21 से 28 जुलाई तक विभिन्न विषयों के लिए काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। ऐसे में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

एचपीयू क्षेत्रीय केंद्र, खनियारा के निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जुलाई को भू-गर्भ विज्ञान विषय की काउंसलिंग होगी। 22 जुलाई को एमकॉम और अंग्रेजी विषय के विद्यार्थियों की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। 23 जुलाई को अर्थशास्त्र, गणित और संस्कृत विषय के छात्रों को बुलाया गया है।

Advertisement

इसके अलावा 24 जुलाई को एमसीए, पीजीडीसीए, इतिहास और हिन्दी विषय की काउंसलिंग होगी। 25 जुलाई को एलएलबी और राजनीति शास्त्र विषय के विद्यार्थियों की काउंसलिंग निर्धारित की गई है। वहीं एमबीए में प्रवेश के इच्छुक छात्रों की काउंसलिंग 27 और 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

Advertisement

निदेशक ने सभी संबंधित विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अपनी निर्धारित तिथि पर सुबह 10 बजे एचपीयू के क्षेत्रीय केंद्र, मोहली, खनियारा पहुंचें। उन्होंने कहा कि काउंसलिंग के दौरान सभी मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा, ताकि प्रवेश प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी की जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में भाजपा का 2027 के लिए बड़ा प्लान, युवा और मातृशक्ति को साथ जोड़कर गांव-गांव जनसंवाद का ऐलान

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में युवा शक्ति और मातृशक्ति की बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव जनसंवाद अभियान चलाने का फैसला लिया गया। बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने, कांग्रेस की चुनावी गारंटियों पर सरकार से जवाब मांगने और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विधायक केवल सिंह पठानिया ने की ज्योति प्रज्वलित; साध्वी भाग्यश्री भारती ने बताया आत्मा-परमात्मा के मिलन में...

शाहपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सप्तम दिवस साध्वी भाग्यश्री भारती जी ने भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणी विवाह का आध्यात्मिक अर्थ समझाया। उन्होंने गुरु को आत्मा और परमात्मा के मिलन का माध्यम बताते हुए नारी सम्मान, जागरूकता और ‘संतुलन’ प्रकल्प की जानकारी दी।

पांवटा साहिब में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, चीखें सुनकर पहुंचे लोग तो अंधेरे में फरार हुआ आरोपी

सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।

कांगड़ा में 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ट्यूशन के लिए निकला था अभिलाष; दो अज्ञात लोगों को लेकर पुलिस को दिया...

कांगड़ा के लंबागांव में 16 वर्षीय छात्र अभिलाष की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह 27 अगस्त को ट्यूशन के लिए निकला था और अगले दिन घर से कुछ दूरी पर बदहवास हालत में मिला था। छात्र ने पुलिस को दो अज्ञात लोगों के उसे ट्राले में ले जाने और कुछ पिलाने की बात बताई थी।