Chamba: दुर्गेठी में रावी नदी किनारे मिला झारखंड के मजदूर का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Date:

--Advertisement--

चंबा – भरमौर एनएच के दुर्गेठी के पास रावी नदी के किनारे रविवार को झारखंड के एक मजदूर का शव मिलने से इलाके में हलचल मच गई। शव की पहचान चिन्नू सैरेन, पुत्र वर्षा सैरेन, निवासी झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भरमौर भिजवा दिया है। चम्बा के एसपी अभिषेक यादव ने मीडिया को बताया कि रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे स्थानीय लोगों ने रावी नदी के किनारे एक शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

Advertisement – HIM Live Tv

मृतक सड़क निर्माण कार्य में निजी कंपनी के अधीन काम कर रहा था। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर मौत के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।