Kangra: वोट बैंक की राजनीति पर अनुराग ठाकुर का बड़ा हमला: बोले- देशद्रोहियों को शरण दे रही दिल्ली और बंगाल सरकार

Date:

--Advertisement--

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को गग्गल एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में दिल्ली और पश्चिम बंगाल की सरकारों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इन राज्यों की सरकारें वोट बैंक की राजनीति के लिए बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को शरण दे रही हैं। ठाकुर ने कहा कि ये सरकारें केवल उन्हें शरण ही नहीं दे रहीं, बल्कि उनके लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड और वोटर कार्ड तक बनवाए जा रहे हैं। उन्होंने इस तरह की गतिविधियों को देश विरोधी करार देते हुए कहा कि यह काम देशद्रोहियों जैसा है, जिसे केवल वोटों के लालच में अंजाम दिया जा रहा है।

अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार हर आपदा के समय हिमाचल प्रदेश के साथ मजबूती से खड़ी रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब भी प्रदेश में कोई आपदा आती है, केंद्र सरकार तुरंत राहत पहुंचाने के साथ-साथ सेना और एनडीआरएफ की टीमें भी राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेती हैं। मंडी क्षेत्र में आई आपदा को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा हर आवश्यक राहत सामग्री प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जा रही है।

प्रदेश सरकार द्वारा 14 सरकारी होटलों को निजी हाथों में सौंपे जाने की योजना को लेकर पूछे गए सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार को ऐसे निर्णय लेते समय प्रदेश और कर्मचारियों के हितों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के निर्णय जल्दबाज़ी में नहीं किए जाने चाहिए, क्योंकि इससे उन कर्मचारियों का भविष्य प्रभावित हो सकता है, जो वर्षों से वहां कार्यरत हैं।

मंडी आपदा में प्रभावित लोगों के पुनर्वास को लेकर अनुराग ठाकुर ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि पुनर्वास के लिए केंद्र पूरी सहायता देगा ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द स्थिर जीवन मिल सके। प्रेस वार्ता के बाद अनुराग ठाकुर आपदाग्रस्त क्षेत्रों की ओर रवाना हो गए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।