Himachal: अनुराग ठाकुर का आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्यों में तेजी के निर्देश

Date:

--Advertisement--

धर्मपुर (मंडी, हिमाचल प्रदेश) – पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम सेड, भदराना, तनहेड़, धर्मपुर बाजार, वनाल, स्याठी और पाड़छु पुल जैसे कई इलाकों में जाकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, उनका दुःख साझा किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

दौरे के दौरान सांसद ठाकुर ने अधिकारियों को राहत और पुनर्वास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दुखद परिस्थिति में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से सक्रिय रही है और ज़मीन पर रहकर लोगों की मदद कर रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री के रूप में राशन, बर्तन और दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं, और यह सहायता भविष्य में भी जारी रहेगी।

सांसद ठाकुर ने कहा कि पुनर्वास कार्यों के लिए जो भी आवश्यक कदम उठाने होंगे, वे उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के हितों की रक्षा जरूरी है और वहां कार्यरत कर्मचारियों को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचे, इसका भी ध्यान रखा जाएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि ‘सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा’ पिछले कई दिनों से सराज विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय है और धर्मपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है। ठाकुर ने बताया कि अब तक लगभग 200 गद्दे, सैकड़ों राशन किट, एक हजार स्कूल बैग और 500 से 600 तिरपाल राहत सामग्री के रूप में लोगों को दी जा चुकी हैं, जिनका वितरण आगे भी जारी रहेगा।

सांसद ने यह भी कहा कि वे अपनी सांसद निधि से भी इस संकट में मदद दे रहे हैं और मनरेगा के माध्यम से कुछ अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराकर स्थानीय प्रशासन के सहयोग से कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एसडीएम और तहसीलदार से इस बारे में चर्चा हो चुकी है और स्थानीय पंचायत प्रधानों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे सुनिश्चित करें कि घरों को नुकसान न पहुंचे और बारिश का पानी सुरक्षित दिशा में डायवर्ट किया जा सके।

भविष्य की योजना पर बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिन स्थानों पर क्रेटवाल (रिटेनिंग वॉल) लगाए जा सकते हैं, उनका जल्द ही सर्वे कराया जाएगा और फिर सरकार के समक्ष मांग रखी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिन स्थानों से पानी घरों की तरफ आता है, उसे यदि नालों की तरफ डायवर्ट कर दिया जाए तो संभावित नुकसान को रोका जा सकता है और इसी दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

सांसद ठाकुर का यह दौरा न केवल प्रशासनिक था, बल्कि मानवीय दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है। प्रभावित परिवारों से सीधा संवाद कर उन्होंने न केवल उनकी परेशानियों को समझा, बल्कि उनकी मदद के लिए त्वरित निर्णय भी लिए। इस पहल से स्थानीय लोगों में राहत की उम्मीद जगी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।