Solan: एनएच-5 पर पलटी वोल्वो बस, गनीमत रही कोई जानी नुक्सान नहीं

Date:

--Advertisement--

शिमला की ओर जा रही एक वोल्वो बस सोमवार सुबह एनएच-5 पर दतियार के पास हादसे का शिकार हो गई। बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। हालांकि, बस में सवार यात्रियों में से 3-4 लोगों को हल्की चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद, स्थानीय प्रशासन और एम्बुलेंस सेवाएं मौके पर पहुंचीं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए परवाणू स्थित ईएसआई अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के बाद सभी यात्रियों को छुट्टी दे दी गई।

Advertisement – HIM Live Tv

डीएसपी परवाणू मेहर पंवर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में चालक के वाहन पर से नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है।

बस में सवार यात्रियों ने बताया कि यह हादसा बेहद अचानक हुआ और चालक की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टल गई। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या वाहन की गति अधिक थी या तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC Bus Update: पंजाब में हड़ताल से हिमाचल के 22 बस रूट प्रभावित, 5540 किलोमीटर का संचालन ठप; चंडीगढ़-अमृतसर जाने वाले यात्री परेशान

पंजाब में हड़ताल के कारण HRTC के धर्मशाला डिवीजन के 22 बस रूट प्रभावित हुए हैं। इससे 5,540 किलोमीटर का संचालन प्रभावित हुआ है। चंडीगढ़, जालंधर और अमृतसर जाने वाली कई बसों के रूट बदले गए हैं, जबकि कुछ सेवाएं निलंबित हैं। यात्रियों को सफर से पहले बस अड्डे से जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

Hamirpur: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, MBBS के 9 छात्र दो सप्ताह के लिए सस्पेंड; लाखों का जुर्माना

हमीरपुर के डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत पर एंटी रैगिंग कमेटी की जांच के बाद द्वितीय वर्ष के 9 एमबीबीएस छात्रों को दो सप्ताह के लिए निलंबित किया गया है। तीन छात्रों पर 50-50 हजार रुपये और छह अन्य पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कॉलेज प्रशासन निजी होस्टलों और पीजी में भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

Kangra: 25 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

कांगड़ा के रक्कड़ थाना क्षेत्र की सरड़ डोगरी पंचायत में 25 वर्षीय ममता कुमारी की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर पति उन्हें नादौन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Himachal: नए जिलों पर सुक्खू सरकार को जयराम ठाकुर ने घेरा, बोले- पुरानी गारंटियां पूरी नहीं हुईं और अब नए वादे क्यों?

हिमाचल में नए जिलों के गठन को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी चुनावी गारंटियां पूरी नहीं हुईं और चुनावी वर्ष में नए जिलों के गठन के लिए आयोग बनाना जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश है।