Mandi: आपदा के बीच जनसेवा: नाचन में बादल फटने के बाद पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, प्रभावितों से मिले

Date:

--Advertisement--

शनिवार को हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नाचन विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया, जहां हाल ही में बादल फटने के कारण भारी तबाही मची है। इस आपदा के बाद मंत्री ने टिल्ली गांव का निरीक्षण किया और सड़कों को हुए भारी नुकसान का जायजा लिया। स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्होंने प्रभावित क्षेत्र की वास्तविक स्थिति को समझा और अधिकारियों को जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात श्री सिंह बागा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने पदम सिंह, और देवकु के पुत्र पुष्प राज तथा तिलक राज के परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए तत्पर है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।