Mandi: सराज में राहत की रोशनी: दुर्गम इलाकों तक पहुंची मदद, जज़्बे को सलाम

Date:

--Advertisement--

राहत की राहें: जज़्बे को सलाम — आपदा के बीच राहत कार्यों ने सराज क्षेत्र में उम्मीद की किरण जगाई है। भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित ग्राम पंचायत मुरहाग के कतयांड गांव में अब राहत सामग्री पहुंच चुकी है। प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से यहां राशन और खाद्य सामग्री की आपूर्ति की गई है, जिससे प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

वहीं, ग्राम पंचायत शिकावरी के जरूरतमंद परिवारों के लिए 10 राशन किट और 15 तिरपाल पहुंचा दिए गए हैं। यह सहायता विशेष रूप से उन परिवारों को दी गई है जिनके घर या तो क्षतिग्रस्त हो गए हैं या पूरी तरह से टूट चुके हैं।

खौली से रेशन तक का सफर काफी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन जीपों के माध्यम से राहत सामग्री को पहुंचाया गया। कठिन पहाड़ी रास्तों और भूस्खलन के खतरे के बावजूद राहत कार्य नहीं रुके और राशन निरंतर वितरित किया जा रहा है।

इसी तरह, जंजैहली क्षेत्र में भी राहत पहुंचाने के प्रयास जारी हैं। जीभी से 25 क्विंटल राशन सामग्री लेकर पोर्टरों और स्थानीय लोगों की एक टीम रेशन से रवाना हुई है। इन स्वयंसेवकों का साहस और सेवा भाव प्रशंसनीय है, जो कठिन परिस्थिति में भी अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटे।

इन सभी राहत कार्यों में जुड़े सभी साथियों के जज्बे को सलाम। ऐसे समय में जब रास्ते बंद हैं, साधन सीमित हैं और परिस्थिति प्रतिकूल है, तब भी इंसानियत और सेवा का भाव सबसे ऊपर है। यह राहत अभियान मानवता की सच्ची मिसाल बन चुका है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।