Una: ग्राम पंचायत अप्पर अन्दौरा में दिल दहला देने वाली घटना, 40 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पुलिस थाना अम्ब के तहत ग्राम पंचायत अप्पर अन्दौरा के वार्ड नंबर-2 में वीरवार सुबह एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक ने अपने कमरे में पंखे से रस्सी बांधकर जान दे दी। घटना के वक्त उसकी पत्नी गांव में दूध लेने गई हुई थी और दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। जब पत्नी घर लौटी, तो उसने अपने पति को फंदे से लटका पाया और शोर मचाया। सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत प्रधान हरभजन सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतक ने लिखा है कि उसकी मौत के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है और वह खुद इस कदम के लिए जिम्मेदार है। मृतक अम्ब में दुकानदारी करता था और अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गया है। थाना प्रभारी अम्ब अनिल उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

गौरतलब है कि पुलिस थाना अम्ब क्षेत्र में बीते पांच दिनों के भीतर आत्महत्या का यह दूसरा मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। ग्राम पंचायत अप्पर अन्दौरा के प्रधान हरभजन सिंह ने कहा कि जीवन ईश्वर की दी हुई अनमोल नियामत है और आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।