Una: ऊना में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Date:

--Advertisement--

मुबारिकपुर-होशियारपुर नेशनल हाईवे पर पड़ते बणे दी हट्टी में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान दिलशाद मोहम्मद (24) पुत्र कमाल दीन निवासी अम्बोटा के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक गगन (31) पुत्र नरेश कुमार निवासी गगरेट बताया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ, जब एक बाइक तेज रफ्तार से गगरेट से मुबारिकपुर की ओर जा रही थी। बणे दी हट्टी के पास बाइक अचानक एक ट्रक से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल गगरेट पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने दिलशाद मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया, जबकि गगन की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया।

थाना प्रभारी अम्ब रूप सिंह ने बताया कि पुलिस ने बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और हादसे में शामिल वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HPNLU Shimla Convocation: पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत 3 दिग्गजों को मिली डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि, CM सुक्खू ने कही बड़ी बात

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, शिमला के तीसरे दीक्षांत समारोह में पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत तीन न्यायिक हस्तियों को डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि दी गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कमजोर वर्ग तक न्याय पहुंचाने और न्यायिक व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया, जबकि न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश ने युवा वकीलों को AI जैसी नई तकनीकें अपनाने की सलाह दी।

Jwalamukhi Navratri 2026: विधायक संजय रत्न ने झंडा चढ़ाकर किया मेलों का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

श्री ज्वालामुखी मंदिर में आश्विन शरदकालीन नवरात्रों का शुभारंभ विधायक संजय रत्न ने पारंपरिक झंडा चढ़ाकर किया। उन्होंने पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर के किसी भी मंदिर का रास्ता बंद न किया जाए।

Churdhar Rescue Operation: घने जंगल में रास्ता भटके 2 लोग, रात 3 और सुबह 5 बजे पुलिस ने ऐसे बचाई जान

चूड़धार के घने जंगलों में रास्ता भटके कुल्लू और सिरमौर जिले के दो लोगों को चौपाल पुलिस ने रातभर तलाश अभियान चलाकर सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने रात 3 बजे अजय कुमार और सुबह 5 बजे नक्श ठाकुर को खोजा। दोनों स्वस्थ पाए गए और उन्हें उनके साथियों के सुपुर्द कर दिया गया।

Himachal Education News: 2027-28 से 9वीं और 10वीं का सिलेबस बदलेगा, NCERT आधारित होंगी नई किताबें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2027-28 से नौवीं और दसवीं कक्षा का पाठ्यक्रम बदलने की तैयारी कर रहा है। दोनों कक्षाओं के लिए NCERT आधारित सिलेबस और नई किताबें लाई जाएंगी। नए पाठ्यक्रम में रटने के बजाय विषयों की समझ, कौशल विकास और व्यावहारिक ज्ञान पर जोर रहेगा।