Una: ऊना में फिर शुरू होगी राशन सप्लाई, पार्किंग बैन के बीच विभाग ने निकाला समाधान

Date:

--Advertisement--

शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए हाल ही में सड़क किनारे वाहन पार्किंग पर प्रतिबंध लगाया गया था। हालांकि, इस फैसले के बाद ऊना के शहरी क्षेत्र में स्थित उचित मूल्य की दुकानों तक खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने लगी थी, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

इस संबंध में जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना, राजीव शर्मा ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए विभाग की ओर से पुलिस विभाग से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर ली गई है। अनुमति मिलते ही कुछ उचित मूल्य की दुकानों पर खाद्य सामग्री की आपूर्ति फिर से शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि शेष दुकानों पर भी बहुत जल्द नियमित रूप से राशन की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी जाएगी। जिला नियंत्रक ने शहर के सभी उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि वे अपना मासिक कोटा संबंधित उचित मूल्य दुकानों से शीघ्र और सामान्य रूप से प्राप्त कर सकेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: फतेहपुर के छत्र में 4 दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव, घर से 1 किलोमीटर दूर जंगल में मिली लाश;...

फतेहपुर के छत्र में चार दिन से लापता 30 वर्षीय युवक वरिंद्र कुमार का शव जंगल में स्थित कुएं से बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kangra: कांगड़ा में बेसहारा मानसिक रोगियों की मदद के लिए 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष अभियान, स्वास्थ्य जांच से लेकर उपचार और पुनर्वास...

कांगड़ा में मानसिक बीमारी के कारण भटक रहे बेसहारा लोगों की मदद के लिए 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलेगा। स्वास्थ्य जांच, उपचार, परामर्श और पुनर्वास सहायता के साथ जरूरतमंदों को उचित मनोचिकित्सीय संस्थान में भर्ती कराने की व्यवस्था की जाएगी।

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।