Himachal: विदेश में नौकरी का सुनहरा मौका: यूएई में डिलीवरी राइडर और वेयरहाउस पिकर की भर्ती, 15 दिसंबर को होगा चयन

Date:

--Advertisement--

विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने जानकारी दी है कि 15 दिसंबर को सुबह 10 बजे इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। यह भर्ती श्रम एवं रोजगार विभाग और एचपीएसईडीसी के संयुक्त तत्वावधान में मैसर्ज जेएसडीसी ग्रुप ऑफ कंपनियों द्वारा संयुक्त अरब अमीरात के लिए की जा रही है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पुरुष अभ्यर्थियों को डिलीवरी राइडर्स और वेयरहाउस पिकर्स के विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जाएगा। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है और अभ्यर्थियों को बेसिक अंग्रेजी का ज्ञान होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 से 37 वर्ष के बीच तय की गई है। साथ ही, अभ्यर्थियों में रंग दृष्टि दोष नहीं होना चाहिए और गर्दन या मुंह पर टैटू नहीं होना चाहिए।

डिलीवरी राइडर पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 2500 एईडी मासिक वेतन दिया जाएगा। इन पदों पर प्रतिदिन 10 घंटे की ड्यूटी और सप्ताह में 6 दिन कार्य करना होगा। वहीं, वेयरहाउस पिकर्स के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 1400 एईडी मासिक वेतन मिलेगा, जिसमें प्रतिदिन 12 घंटे की ड्यूटी और सप्ताह में 6 दिन कार्य निर्धारित है।

जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला रोजगार कार्यालय पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।