Una: जंगल से चोरी कर रहे थे खैर के पेड़, पिकअप में भरी लकड़ी पकड़ी—3 गिरफ्तार, 2 फरार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कुटलैहड़ क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ी से भरी एक पिकअप ट्राला को पकड़ लिया। यह कार्रवाई मंगलवार को लठियाणी के पास नलूट इलाके में की गई, जहां वन विभाग की टीम ने 30 मौछे खैर की लकड़ी बरामद की। मौके पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

जानकारी के अनुसार, वन विभाग को इस क्षेत्र में रात के समय अवैध कटान की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर वनरक्षक प्रवीण कुमार, आसिफ भट्टी, कर्ण सिंह और अंकुश की टीम मंगलवार सुबह गश्त पर निकली। गश्त के दौरान नलूट में एक पिकअप ट्राला को जांच के लिए रोका गया, जिसमें खैर की लकड़ी लदी हुई पाई गई।

जब वन कर्मियों ने चालक से लकड़ी से संबंधित दस्तावेज मांगे, तो वह कोई वैध अनुमति नहीं दिखा सका। इसके बाद वन विभाग के रेंज ऑफिसर अंकुश आनंद ने तुरंत बंगाणा पुलिस को सूचित किया। मौके पर पकड़े गए तीन आरोपियों और पिकअप ट्राला को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

वन विभाग के अनुसार बरामद की गई खैर की लकड़ी की कीमत करीब 1 लाख 68 हजार रुपये आंकी गई है। विभाग अब यह भी जांच कर रहा है कि जंगल से किन पेड़ों को काटा गया है और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है।

बंगाणा थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान राजेश कुमार (थाना बड़सर), मनवर सिंह (थाना बंगाणा), अभिषेक (थाना बड़सर), विशाल (नलूट) और अनीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।

Sirmaur Chitta Case: यशवंत नगर के पास ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और ₹37,500 नकद बरामद, चालक गिरफ्तार

सिरमौर के यशवंत नगर के पास डिटैक्शन सैल राजगढ़ ने एक ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर राजगढ़ थाना में केस दर्ज किया है।