Una: ऊना के उत्कर्ष शर्मा बने भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग ऑफिसर, पहले ही प्रयास में पाई बड़ी कामयाबी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव चांदपुर (कलेहड़ा) निवासी उत्कर्ष शर्मा ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में चयनित होकर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। भारतीय वायुसेना द्वारा 12 दिसंबर को घोषित परिणामों के अनुसार उत्कर्ष का कमीशन हेतु चयन हुआ है।

उत्कर्ष शर्मा के पिता नरेश शर्मा एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता मोनिका शर्मा गृहिणी हैं। उत्कर्ष शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। उन्होंने नॉन-मेडिकल स्ट्रीम से 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की और इसके बाद थापर यूनिवर्सिटी, पटियाला से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री पूरी की।

उत्कर्ष को अपने दादा स्वर्गीय सूबेदार केशवानंद शर्मा से प्रेरणा मिली, जिन्होंने भारतीय सेना में सेवाएं दी थीं। इसी सैन्य पृष्ठभूमि और प्रेरणा के चलते उत्कर्ष ने देश सेवा का लक्ष्य चुना। कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने अखिल भारतीय स्तर की परीक्षा को पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण किया।

इसके बाद देहरादून में आयोजित पांच दिवसीय सेवा चयन बोर्ड साक्षात्कार को भी उत्कर्ष ने पहले ही प्रयास में पास कर लिया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल ऊना जिला बल्कि पूरा हिमाचल प्रदेश गौरवान्वित हुआ है।

चयन के बाद उत्कर्ष शर्मा को 28 दिसंबर को हैदराबाद स्थित वायुसेना अकादमी में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं, जहां जनवरी 2026 से उनका प्रशिक्षण बैच शुरू होगा। उत्कर्ष के पिता नरेश शर्मा ने कहा कि उन्हें और पूरे परिवार को बेटे की इस सफलता पर गर्व है। वहीं, उत्कर्ष की बहन आस्था शर्मा पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से बीएससी ऑनर्स की पढ़ाई कर रही हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।