Himachal: आधी रात तेज रफ्तार कार का कहर, खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर; बड़ा हादसा टला

Date:

--Advertisement--

ऊना जिले के गगरेट उपमंडल के दियोली गांव में देर रात तेज रफ्तार का खतरनाक नजारा देखने को मिला, जब एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन वाहनों को भारी क्षति पहुंची है। पुलिस ने मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दियोली निवासी संतोष कुमार, जो पेशे से वेल्डर हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ी (HP-72D-4671) रोज की तरह घर के बाहर खड़ी की थी। रात करीब 12:45 बजे तेज धमाके की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। जब वह बाहर पहुंचे, तो देखा कि एक सफेद कार (CH-01AF-9145) उनकी गाड़ी को टक्कर मारने के बाद आगे खड़े ट्रक (HP-72D-8135) से जा टकराई थी।

इस टक्कर में संतोष कुमार की गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और टक्कर मारने वाली कार का बोनट उसमें फंस गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते पहले खड़ी गाड़ी को टक्कर मारी और फिर ट्रक से जा भिड़ा।

हादसे के समय कार में दो युवक सवार थे, जिनकी पहचान पर्व पुत्र राजेश कुमार और अमन पुत्र वलवीर राय निवासी चलेट के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर अनुराग ठाकुर का निशाना, बोले- राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण

दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी परिसर का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है और कहा कि हिमाचल भवन का उपयोग प्रदेश के लोगों तथा सरकारी कामकाज के लिए होना चाहिए।

हिमाचल के सभी निजी विश्वविद्यालयों की सुरक्षा होगी और सख्त, छात्रावासों से लेकर प्रवेश द्वार तक बढ़ेगी निगरानी

हिमाचल प्रदेश के 17 निजी विश्वविद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस मुख्यालय शिमला में अहम बैठक हुई। डीजीपी अशोक तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवेश द्वारों की निगरानी, छात्रावासों की सुरक्षा, आगंतुकों के सत्यापन और पुलिस के साथ समन्वय बढ़ाने समेत कई कदमों पर चर्चा की गई।

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू-अग्निहोत्री समेत हिमाचल के कई नेता हुए शामिल

वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में हिमाचल कांग्रेस ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं, मुख्यमंत्री 14 और 15 अक्टूबर को लाहौल-स्पीति के दौरे पर रहेंगे।

Kangra: शाहपुर के सरकारी स्कूल में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, BMO शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर और प्रधानाचार्य सुभाष चंद की मौजूदगी में...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। BMO डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाष चंद सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को HPV वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी।