हमीरपुर में Smart Meter लगाने को लेकर बवाल, महिला पर JE को थप्पड़ मारने का आरोप; पुलिस ने दर्ज किया मामला

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर बिजली बोर्ड के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत उझाण गांव में स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान हुई बहसबाजी के बीच बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता यानी जेई को एक महिला द्वारा थप्पड़ मारने का आरोप है। जेई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उझाण गांव में हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार बिजली बोर्ड के लंबलू सेक्शन के कनिष्ठ अभियंता सनी चंदेल अपने कर्मचारियों के साथ उझाण गांव, डाकघर डिडवी टिक्कर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान सरवन, प्रकाशो देवी सहित कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंचे। स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर उनकी बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ बहसबाजी शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान कर्मचारियों के साथ बदतमीजी की गई और गाली-गलौज के साथ धमकियां भी दी गईं।

जेई के बयान पर मामला दर्ज

कनिष्ठ अभियंता सनी चंदेल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि विवाद के दौरान प्रकाशो देवी ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें थप्पड़ मारे। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाना हमीरपुर में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और लगाए गए आरोपों की पुष्टि करने में जुटी है। जांच के दौरान विवाद के कारणों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।

Kangra: धारकंडी में सड़कों पर खर्च होंगे 64 करोड़ रुपये, सल्ली स्कूल को मिला 15 लाख का स्मार्ट क्लासरूम; विधायक केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सल्ली में 15 लाख रुपये से बने स्मार्ट क्लासरूम का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर करीब 64 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने, सल्ली सड़क की मरम्मत और बस सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया।

HRTC Bus Update: पंजाब में हड़ताल से हिमाचल के 22 बस रूट प्रभावित, 5540 किलोमीटर का संचालन ठप; चंडीगढ़-अमृतसर जाने वाले यात्री परेशान

पंजाब में हड़ताल के कारण HRTC के धर्मशाला डिवीजन के 22 बस रूट प्रभावित हुए हैं। इससे 5,540 किलोमीटर का संचालन प्रभावित हुआ है। चंडीगढ़, जालंधर और अमृतसर जाने वाली कई बसों के रूट बदले गए हैं, जबकि कुछ सेवाएं निलंबित हैं। यात्रियों को सफर से पहले बस अड्डे से जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

Hamirpur: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, MBBS के 9 छात्र दो सप्ताह के लिए सस्पेंड; लाखों का जुर्माना

हमीरपुर के डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत पर एंटी रैगिंग कमेटी की जांच के बाद द्वितीय वर्ष के 9 एमबीबीएस छात्रों को दो सप्ताह के लिए निलंबित किया गया है। तीन छात्रों पर 50-50 हजार रुपये और छह अन्य पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कॉलेज प्रशासन निजी होस्टलों और पीजी में भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।