Himachal: 5 दिन से लापता 26 वर्षीय वैशाली का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, पूरे इलाके में सनसनी

Date:

--Advertisement--

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट उपमंडल के अंबोआ गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब कई दिनों से लापता चल रही 26 वर्षीय युवती वैशाली का शव घर के पास जंगल में एक पेड़ से फंदे पर लटका मिला। इस घटना के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, वैशाली 19 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गई थी। उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया तथा आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस भी युवती की तलाश में जुट गई थी।

Advertisement

परिजनों को उम्मीद थी कि वैशाली सुरक्षित घर लौट आएगी, लेकिन वीरवार को उनकी उम्मीदें टूट गईं। घर के नजदीक अंबोआ के जंगल में एक पेड़ से युवती का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही दौलतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव की पहचान लापता वैशाली के रूप में हुई।

Advertisement

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे। मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (RFSL) की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में काव्य-पाठ प्रतियोगिता में दिखी छात्राओं की शानदार प्रतिभा, हर्षिता ने हासिल किया पहला स्थान; 15 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में हिंदी पखवाड़े के तहत काव्य-पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। 15 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया, जिसमें हर्षिता प्रथम, कविता द्वितीय और नंदिनी तृतीय स्थान पर रहीं।

Kangra: हारचक्कियां में अंडर-19 लड़कियों की जोनल प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल, कबड्डी में कलियाडा ने मारी बाजी; जानें किस स्कूल ने कौन सा खिताब...

हार चकिया में रैत जॉन की अंडर-19 लड़कियों की तीन दिवसीय जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। कबड्डी में कलियाडा, बैडमिंटन में दरिणी, चेस में बड़ज, वॉलीबॉल में लंज और खो-खो में रेहलू ने फाइनल मुकाबले जीते।

Kangra: जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, पिस्तौल की नोक पर ले जाकर बेरहमी से पीटने का दावा; सिर...

जसूर सब्जी मंडी में 19 वर्षीय युवक के कथित अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि हथियार के बल पर युवक को ले जाकर पीटा गया और उसके सिर के बाल व भौंहें काट दी गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिमला पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, अफीम बेचने वाले नाई की 1.64 करोड़ की संपत्ति कुर्क; 2026 में अब तक 8 करोड़...

शिमला पुलिस ने ठियोग में अफीम तस्करी के आरोपी की 1.64 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। पुलिस के अनुसार आरोपी की संपत्तियां उसकी वैध आय से मेल नहीं खाती थीं। वर्ष 2026 में अब तक 12 एनडीपीएस मामलों में 8 करोड़ से अधिक की संपत्तियों पर कार्रवाई की गई है।