Himachal: शादी से ठीक पहले दुल्हन गायब! Una के Amb में रहस्यमयी तरीके से लापता हुई युवती, शादीशुदा युवक पर गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अम्ब क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 7 मई को होने वाली शादी से ठीक पहले एक युवती रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। बताया जा रहा है कि घटना उस समय सामने आई, जब परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त था और घर में मेहमानों का आना-जाना शुरू हो चुका था। इसी दौरान जब परिजनों ने युवती को ढूंढा, तो वह कहीं नहीं मिली।

परिजनों के मुताबिक, युवती के साथ ही गांव का एक युवक भी मंगलवार सुबह से अपने घर से गायब है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उक्त युवक पहले से शादीशुदा है और उसने युवती को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया और अपने साथ ले गया। इस खुलासे के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है।

युवती के अचानक गायब होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं जिस घर में शादी होनी थी, वहां भी मातम जैसा माहौल है। दूल्हे के परिवार को भी इस घटना से सामाजिक और मानसिक आघात पहुंचा है। दूसरी ओर, आरोपी युवक के परिवार में भी तनाव की स्थिति बनी हुई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!