HPU UIT Shimla Admission 2026: बी.टेक कोर्स में दाखिले शुरू, सीटें, फीस और आवेदन तिथि जारी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (UIT), शिमला ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए B.Tech और B.Tech (Hons.) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह संस्थान AICTE से मान्यता प्राप्त है और NAAC से ‘A’ ग्रेड प्राप्त विश्वविद्यालय का हिस्सा है।

जारी अधिसूचना के अनुसार यह कार्यक्रम 29 अप्रैल 2026 को जारी किया गया है। UIT शिमला में IT, CSE, CSE (AI & ML), सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग जैसे कोर्स उपलब्ध हैं। प्रत्येक कोर्स में 75+19 (ओवर एंड अबव) सीटें निर्धारित हैं, जिससे कुल सीटों की संख्या 564 हो जाती है।

प्रवेश प्रथम वर्ष के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। वहीं लेटरल एंट्री के तहत दूसरे वर्ष में प्रवेश डिप्लोमा या योग्यता परीक्षा की मेरिट के आधार पर होगा। प्रत्येक ब्रांच में लेटरल एंट्री के लिए 6-6 सीटें निर्धारित की गई हैं, कुल 30 सीटों के साथ-साथ यदि प्रथम वर्ष में कोई रिक्तियां होती हैं तो उन्हें भी शामिल किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट https://nadmissions.hpushimla.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि B.Tech प्रथम वर्ष के लिए 30 मई 2026 और B.Tech (लेटरल एंट्री) दूसरे वर्ष के लिए 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1400 रुपये और SC/ST/PwD/EWS वर्ग के लिए 1250 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग का शेड्यूल बाद में अलग से जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 0177-2832571 पर संपर्क कर सकते हैं या uiitofficehpu@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर सिविल अस्पताल के नए भवन का काम जल्द पूरा करने के निर्देश, केवल सिंह पठानिया ने किया निरीक्षण; 12 करोड़ की लागत...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सिविल हॉस्पिटल शाहपुर के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण किया। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे चार मंजिला भवन का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाकर भवन को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

Kangra: रैत में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की ट्रेनिंग शुरू, 19 नवंबर तक 9 बैच में दिया जाएगा बुनियादी प्रशिक्षण

रैत विकास खंड में नवनिर्वाचित प्रधानों, उप-प्रधानों और वार्ड सदस्यों का बुनियादी प्रशिक्षण शुरू हो गया है। 7 सितंबर से शुरू हुए प्रशिक्षण में कुल 9 बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो 19 नवंबर तक चलेगा।

Kangra: रैत में आयुर्वेद दिवस पर खास आयोजन, राज्य लक्ष्मी ने संभाला अधिकारी का पदभार; स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद अपनाने का संदेश

रैत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्तरोन्नत उपमंडलीय चिकित्सा विभाग (आयुष) में राज्य लक्ष्मी ने अधिकारी के पद पर पदभार संभाला और स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेदिक सिद्धांत अपनाने का संदेश दिया।

HPU में फिर बढ़ा तनाव, दराट और रॉड के साथ कुलपति कार्यालय पहुंचे छात्र; पुलिस ने 7 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्र संगठनों के बीच विवाद के बाद तनाव बढ़ गया। कुलपति कार्यालय परिसर में दो छात्रों के बैग की तलाशी के दौरान दराट और रॉड मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने सात छात्रों को हिरासत में लिया।