कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। शमशेर के समीप शनिवार शाम एक कार पेड़ से टकराने के बाद गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें चार महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे की पुष्टि एसपी कुल्लू ने की है।
जानकारी के अनुसार हादसे के समय गाड़ी में चालक सहित कुल सात लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल आनी पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान चार महिलाओं ने दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य महिला का इलाज अभी जारी है।
मृतकों की पहचान सीमा देवी पत्नी जिया लाल निवासी रोवड़ी, बन्ती देवी पत्नी हेम दत्त कौंडल निवासी लामिसेरी, ऊषा पत्नी मदन लाल निवासी तराला और स्नेह लता पत्नी टीका नंद निवासी पारलीधार के रूप में हुई है। वहीं रीना कुमारी पत्नी प्रेम सागर निवासी जुडेह जिला मंडी का उपचार चल रहा है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया और फिर खाई में जा गिरा, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!