Kangra: गग्गल में दर्दनाक हादसा: रात को बाथरूम में गिरने से युवक की मौत

Date:

--Advertisement--

गग्गल थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक 26 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिषेक सैनी के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक अपने भाई के साथ घर में रात को सोया हुआ था। रात करीब 1:30 बजे उसके भाई की नींद खुली तो उसने देखा कि अभिषेक बिस्तर पर नहीं है। उसने बाथरूम की लाइट जलती देखी, जिससे उसे लगा कि अभिषेक बाथरूम में है।

हालांकि, जब लगभग 3 बजे तक भी अभिषेक बाहर नहीं आया तो उसके भाई को चिंता हुई। उसने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा, जहां अभिषेक फर्श पर गिरा हुआ था। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा लेकर गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू की और भारतीय सुरक्षा अधिनियम की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में शिक्षक दिवस पर दिखा गुरु-शिष्य के रिश्ते का खास रंग, BBA छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शिक्षकों का जीता दिल

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के BBA विभाग में शिक्षक दिवस 2026 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भाषण, मनोरंजक खेल और भावपूर्ण संदेशों के जरिए शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

Kangra: भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बलों के लिए जल्द बनेगा कल्याण बोर्ड? विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से अधिसूचना जारी होने की बढ़ी उम्मीद

भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की बैठक में कल्याण बोर्ड के गठन, सीएलएमएस सुविधा और सीजीएचएस अस्पताल में स्टाफ नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से कल्याण बोर्ड की अधिसूचना जल्द जारी होने की उम्मीद है।

कुल्लू की दिशा बैठक में कंगना रणौत का बड़ा फोकस, अब योजनाओं का सिर्फ बजट नहीं दिखेगा; अधिकारियों को जमीनी असर बताने के निर्देश

कुल्लू की दिशा बैठक में सांसद कंगना रणौत ने विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के बजट के साथ उनके वास्तविक असर और लाभार्थियों की संख्या की जानकारी देने को कहा।

Kangra: कांगड़ा में सड़क हादसों पर लगेगी लगाम? 11 जगहों पर ITMS, NH के खतरनाक जंक्शनों पर होगा बड़ा बदलाव; सांसद ने दिए ये...

कांगड़ा में सड़क हादसों को रोकने के लिए सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने सड़क सुरक्षा नियमों के सख्त पालन और जनजागरूकता पर जोर दिया। जिले में 11 स्थानों पर ITMS लगाए गए हैं और NH के दुर्घटना संभावित जंक्शनों को सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए गए।