Hamirpur: सुजानपुर वार्ड-7 में भारी बारिश से मकान की दीवार गिरी, बड़ा हादसा टला

Date:

--Advertisement--

नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर 7 में रविवार तड़के लगभग 3 बजे मूसलाधार बारिश के कारण एक स्लेटपोश रिहायशी मकान की दीवार गिर गई। हादसे में लगभग 70,000 रुपये का नुक्सान हुआ है। सौभाग्यवश घटना के समय उस कमरे में कोई नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दीवार गिरने से कमरे के भीतर रखा घरेलू सामान और खाद्य सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई।

इस मकान के मालिक संजय शर्मा हैं, जो पेशे से शादी-विवाह जैसे आयोजनों में रसोई का काम करते हैं। घटना के समय वे काम के सिलसिले में संधोल क्षेत्र में थे। उन्हें मकान की दीवार गिरने की सूचना उनकी भाभी द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। यदि परिवार का कोई सदस्य उस कमरे में होता, तो जान को खतरा हो सकता था।

घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड नंबर 7 की पार्षद नीरजा ठाकुर मौके पर पहुंचीं। उन्होंने नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित परिवार को आश्वस्त किया कि वे इस मुश्किल समय में उनके साथ हैं। पार्षद ने कहा कि वे अपने स्तर पर हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास करेंगी।

वहीं, तहसीलदार प्रवीण ठाकुर ने बताया कि घटनास्थल पर सर्कल पटवारी को भेजा गया था, जिन्होंने नुकसान का आंकलन करते हुए लगभग 40,000 रुपये का नुक्सान बताया। तहसीलदार ने जानकारी दी कि जल्द ही प्रभावित परिवार के लिए राहत राशि जारी करने के लिए रिलीफ केस तैयार किया जाएगा।

इसी वार्ड के खडोला क्षेत्र में रहने वाली पिंगला देवी के मकान का डंगा भी बारिश के कारण गिर गया है, जिससे अब उनके शौचालय पर खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा, इसी वार्ड के निवासी रजत धीमान के घर में बारिश का पानी घुस गया, जिससे उनका परिवार पूरी रात सो नहीं पाया और डरा-सहमा रहा।

पार्षद नीरजा ठाकुर ने कहा कि मूसलाधार वर्षा से वार्ड में हुए नुकसान की जानकारी नगर परिषद सुजानपुर के कार्यकारी अधिकारी को दे दी गई है और वे प्रभावित परिवारों को राहत राशि दिलवाने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: 13 जुलाई को डल्हौजी-बनीखेत के कई इलाकों में रहेगा लंबा पावर कट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी सूची

13 जुलाई को डल्हौजी और बनीखेत के कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन घोषित किया है।

Himachal: शादी के कुछ घंटों बाद ही भागी दुल्हन! हिमाचल में फिर सामने आया ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला, इस बार दूल्हे की चालाकी पड़...

ऊना के अम्बोटा गांव में शादी के कुछ घंटों बाद जालंधर से आई दुल्हन फरार हो गई। दूल्हा पक्ष की सतर्कता से दुल्हन और उसकी मां को बीच रास्ते में पकड़ लिया गया। इलाके में कुछ दिनों के भीतर ‘लुटेरी दुल्हन’ का यह दूसरा मामला सामने आया है।

Kangra: रात 2 बजे क्रिकेट मैदान पहुंचे भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, खिलाड़ियों से कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सबका दिल

बसनूर गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा देर रात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Dr. Sharda Ayurveda: कौन-कौन सी बीमारियों का होता है इलाज, कहां हैं इसके क्लीनिक और क्या है इसकी बड़ी उपलब्धि? पढ़ें पूरी खबर

डॉ. शारदा आयुर्वेदा वर्ष 2013 से आयुर्वेद के माध्यम से लोगों का उपचार कर रहा है। संस्थान का दावा है कि 15 लाख से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है और देश के कई राज्यों में इसके क्लीनिक संचालित हैं।