Kullu: कुल्लू जिला में दर्दनाक हादसा: बाइक पैरापिट से टकराने से एक की मौत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है, जब एक बाइक सड़क किनारे लगे पैरापिट से जोरदार टकराई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो लोग थे, जिसमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे व्यक्ति को चोट आई है। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक चालक की घटनास्थल पर ही जान चली गई और बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

Advertise Here – Contact for Advertisement

मृतक की पहचान 45 वर्षीय पंकज कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के साहड़सा जिले का निवासी था। घायल व्यक्ति, 25 वर्षीय दिलखुश कुमार, भी बिहार का रहने वाला है। दिलखुश ने बताया कि रात करीब 9 बजे वह और पंकज बाइक (नंबर HP34E-5673) पर नशाला से नग्गर की ओर आ रहे थे। इला होटल के पास पंकज ने बाइक पर नियंत्रण खो दिया, जिससे बाइक पैरापिट से टकरा गई। दोनों बाइक समेत गिर गए, जिससे पंकज की मौके पर ही मौत हो गई और दिलखुश घायल हो गया।

Advertise Here – Contact for Advertisement

स्थानीय लोगों ने दिलखुश को क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया और हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और मृतक के परिवार को सूचित किया। फिलहाल, पुलिस ने घायल के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: ज्वालामुखी पार्किंग में एक घंटे के 100 रुपये! रेट बोर्ड से मिटाई गई दर, शिकायत के बाद ठेकेदार को नोटिस

ज्वालामुखी बस अड्डे के पास पार्किंग में कार खड़ी करने के लिए एक घंटे के 100 रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। तय पार्किंग दर मिटाए जाने के आरोपों के बाद नगर परिषद ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है।

Kangra: घाड़-हरसर चोरी मामले में नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद

घाड़-हरसर चोरी मामले में नूरपुर पुलिस की विशेष जांच टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया है। एक आरोपी को 14 दिन के न्यायिक रिमांड और दूसरे को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

औट टनल में दर्दनाक हादसा, ट्रैवलर की चपेट में आने से नेपाली पुहाल की मौत; 3 भेड़ों ने भी तोड़ा दम

मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग की औट टनल में ट्रैवलर की चपेट में आने से नेपाली पुहाल की मौत हो गई। हादसे में तीन भेड़ों की भी मौके पर मौत हुई, जबकि एक घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Solan: माजरा-दियोली में झगड़े की जांच के दौरान मिला ग्रेनेडनुमा सामान, पुलिस ने इलाका किया सील; 2 लोग हिरासत में

नालागढ़ के माजरा-दियोली में लड़ाई-झगड़े की जांच के दौरान पुलिस को ग्रेनेडनुमा संदिग्ध वस्तु मिली। सुरक्षा के लिए क्षेत्र सील किया गया, 2 लोग हिरासत में लिए गए और आईबी, सीआईडी व अन्य एजेंसियां जांच में जुटी हैं।