थुनाग हाॅर्टिकल्चर कॉलेज बंद करने की साजिश: सरकार वादे से पलटी, जयराम ठाकुर का आरोप

Date:

--Advertisement--

शिमला: राज्य सरकार पर थुनाग हाॅर्टिकल्चर कॉलेज को बंद करने की साजिश रचने का आरोप लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने विधानसभा में वादा किया था कि कॉलेज को बंद नहीं किया जाएगा, लेकिन अब अपने वादे से मुकर गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार पूर्व सरकार के कामों को धीरे-धीरे बंद कर रही है और अब थुनाग उद्यानिकी और वानिकी कॉलेज को भी बंद करने की तैयारी कर रही है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि तीन सत्र पूरे कर चुके इस कॉलेज को बंद करना एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व भाजपा सरकार द्वारा कॉलेज के विकास के लिए दी गई 10 करोड़ रुपये की धनराशि भी सरकार ने वापस ले ली है। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस सरकार के इस रवैये से साफ है कि यह विकास कार्यों की जगह विनाश की ओर बढ़ रही है। यह सरकार इतिहास में स्कूल, अस्पताल और कॉलेज बंद करने के लिए जानी जाएगी।

उन्होंने बताया कि 30 अगस्त को विधानसभा सत्र के दौरान उनके पूछे गए सवाल के जवाब में राजस्व और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी और मुख्यमंत्री सुक्खू ने सदन में कहा था कि कॉलेज को बंद नहीं किया जाएगा और इसे आगे बढ़ाया जाएगा। लेकिन अब 24 सितंबर को जारी पत्र में सरकार ने इस कॉलेज के लिए दी गई धनराशि वापस लेकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस सरकार की विश्वसनीयता पर संकट आ गया है और मुख्यमंत्री समेत सभी लोग सफेद झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi: मंडी में रेड अलर्ट का बड़ा असर! 20 और 21 जुलाई को सभी स्कूल, कॉलेज, ITI और आंगनवाड़ी बंद, DC ने जारी किए...

मंडी जिले में रेड अलर्ट के चलते 20 और 21 जुलाई को सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, आंगनवाड़ी और डे-केयर सेंटर बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने भारी बारिश और संभावित आपदा को देखते हुए यह आदेश जारी किया है।

Kangra: 7 साल से फरार महिला तस्कर आखिरकार गिरफ्तार! नूरपुर पुलिस ने पंजाब से दबोचा, NDPS Act के दो मामलों में थी वांछित

नूरपुर पुलिस की पीओ सेल ने NDPS Act के दो मामलों में उद्घोषित अपराधी घोषित महिला को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला थाना इंदौरा में दर्ज दो मामलों में लंबे समय से वांछित थी।

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 18 HPAS अधिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी; 3 आदेश भी हुए रद्द

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 HPAS अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि तीन तबादला आदेश रद्द कर दिए गए हैं।

Kangra: टांडा अस्पताल पहुंचीं पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, पूर्व विधायक राम चंद भाटिया का जाना हालचाल; डॉक्टरों से ली स्वास्थ्य की पूरी जानकारी

पूर्व कैबिनेट मंत्री सरवीन चौधरी ने टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर नगरोटा के पूर्व विधायक राम चंद भाटिया का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।