Himachal: हिमाचल प्रदेश टीजीटी भर्ती 2025: भारी बारिश के चलते आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी – अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में हो रही लगातार भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा को देखते हुए, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 31 जुलाई की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन ने जानकारी दी कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के उम्मीदवारों की ओर से समय सीमा बढ़ाने की लगातार मांग की जा रही थी। कई जिलों में भारी बारिश और खराब मौसम के चलते इंटरनेट सेवाओं में बाधा और यात्रा में कठिनाई आ रही थी, जिससे कई अभ्यर्थी समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। इन सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आयोग ने यह निर्णय लिया है।

आवेदन तिथि बढ़ने से उन उम्मीदवारों को काफी राहत मिली है जो अब तक आवेदन करने से वंचित रह गए थे। इस फैसले का स्वागत करते हुए कई अभ्यर्थियों ने आयोग के प्रति आभार जताया है और इसे एक सकारात्मक तथा संवेदनशील कदम बताया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi: मंडी में अधिकारियों पर जमकर बरसीं कंगना रणौत, बोलीं- जुमले नहीं, जमीन पर काम चाहिए; ‘एक दिन प्रशासन मिला तो सारी फाइलें निपटा...

मंडी में दिशा समिति की बैठक में सांसद कंगना रणौत अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जमकर नाराज हुईं। उन्होंने कहा कि जुमले और स्पष्टीकरण नहीं, धरातल पर काम चाहिए। सांसद निधि और केंद्रीय योजनाओं की स्वीकृत राशि खर्च न होने पर अधिकारियों से जवाबदेही तय करने को कहा।

Kangra: द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में रोटरैक्ट क्लब ने ‘Spreading Smiles’ के साथ मनाया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को चॉकलेट-कार्ड और पेन देकर जताया आभार

द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज रैत में रोटरैक्ट क्लब ने “Spreading Smiles” थीम के साथ शिक्षक दिवस मनाया। कार्यक्रम में शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया और रोटरी क्लब शाहपुर ने पांच शिक्षकों को Teachers’ Award 2026 प्रदान किया।

Kangra: डीएवी स्कूल मनेई में शिक्षक दिवस की धूम, गीत-नृत्य और कविताओं से छात्रों ने शिक्षकों को दिया खास सम्मान

डीएवी स्कूल मनेई में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, भाषण और कविताओं की प्रस्तुतियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। शिक्षकों के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

Kangra: शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने 5 शिक्षकों को किया सम्मानित, डॉ. विजय शर्मा बोले- शिक्षक ही राष्ट्र के सच्चे निर्माता

शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने पीजी द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में समारोह आयोजित कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच शिक्षकों को टीचर्स अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया। डॉ. विजय शर्मा ने शिक्षकों को राष्ट्र का सच्चा निर्माता बताया।