Himachal: टीजीटी भर्ती 2025: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 17 जुलाई तक करें आवेदन

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक (टीजीटी) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब योग्य उम्मीदवार 17 जुलाई 2025 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती प्रक्रिया में किए गए हालिया बदलावों को देखते हुए कई अभ्यर्थियों ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की थी। आयोग ने इस मांग को स्वीकार करते हुए आवेदन की समयसीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है।

डॉ. महाजन ने बताया कि टीजीटी भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में दो वर्ष की छूट दी गई है, जिससे अधिक संख्या में पात्र अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकें। साथ ही, आयोग ने अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन में की गई गलतियों को सुधारने का अवसर देने के लिए करेक्शन विंडो की भी व्यवस्था की है। यह सुविधा जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे अभ्यर्थी निर्धारित समय में अपने फॉर्म में सुधार कर सकें।

हालांकि, आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि टीजीटी भर्ती के अन्य सभी नियम और शर्तें पहले जारी की गई अधिसूचना के अनुसार ही यथावत रहेंगी। योग्य अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि तकनीकी कारणों से उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।