निजी स्कूलों में टैट पास शिक्षकों की अनिवार्यता, शिक्षा विभाग ने दिए सख्त निर्देश

Date:

--Advertisement--

शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों को टैट (TET) पास शिक्षक रखने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। इससे पहले भी स्कूलों को टैट पास अध्यापक रखने के लिए कहा गया था, लेकिन कई निजी स्कूलों ने इस निर्देश का पालन नहीं किया। अब शिक्षा विभाग ने इस मामले में सख्ती बरतने का फैसला किया है और स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। यदि किसी स्कूल में टैट पास शिक्षक नहीं पाए गए, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, सभी निजी स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले शिक्षकों का टैट पास होना अनिवार्य है। लेकिन वर्तमान में कई निजी स्कूल प्रबंधकों ने कम शिक्षित स्टाफ को नियुक्त कर रखा है। सोलन जिले के कुछ निजी स्कूलों में शिक्षकों ने स्नातक डिग्री तक पूरी नहीं की है और वे विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। इससे छात्रों को योग्य शिक्षकों से पढ़ाई का लाभ नहीं मिल पा रहा है और शिक्षा का स्तर प्रभावित हो रहा है।

प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोलन के शिक्षा उपनिदेशक मोहिंद्र चंद पिरटा ने बताया कि निजी स्कूल प्रबंधकों को टैट पास शिक्षक नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। यदि निरीक्षण के दौरान शिक्षक टैट पास नहीं पाए गए, तो संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी निजी स्कूल प्रबंधकों की होगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बहुत याद आता है अपना रेहलू… 1947 में छूटा बचपन, आज भी दिल में जिंदा है गांव की हर याद

1947 के बंटवारे में रेहलू छोड़कर पाकिस्तान जाने वाले राजा शाहिद गुल्ला खान आज भी अपने बचपन के गांव को याद करते हैं। 14 साल की उम्र में छूटा रेहलू उनके दिल और यादों में आज भी बसा हुआ है।

HP Police Constable Recruitment 2026: होम गार्ड्स को मिली 5 साल की छूट, आवेदन की तारीख बढ़ी; जानें अब कब तक कर सकते हैं...

HP Police Constable Recruitment 2026 में होम गार्ड्स अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में 5 साल की छूट मिली है। HPPSC ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 सितंबर 2026 कर दी है। भर्ती में कुल 734 पद भरे जाएंगे।

हिमाचल विधानसभा में पहले ही दिन घमासान, वंदे मातरम् पर हंगामे के बाद शनिवार तक स्थगित सदन; जानें क्या हुआ

हिमाचल विधानसभा के बारहवें मानसून सत्र के पहले दिन वंदे मातरम् को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नारेबाजी के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही शनिवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी।

ठियोग विवाद में पुलिस का बड़ा एक्शन, पांच और आरोपी गिरफ्तार; 21 अगस्त को हुई कार्रवाई

ठियोग में दो पक्षों के बीच विवाद से जुड़े मामले में पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साइबर सेल की तकनीकी सहायता से आरोपियों की तलाश की और 21 अगस्त 2026 को कार्रवाई को अंजाम दिया।