Una: गगरेट उपमंडल के भटियांवाला में टैम्पो दुर्घटना: एक मजदूर की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Date:

--Advertisement--

उपमंडल गगरेट के सीमावर्ती गांव थप्पलां के समीप भटियांवाला में एक टैम्पो के दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर जाने से टैम्पो में सवार एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। गगरेट पुलिस ने टैम्पो में सवार एक अन्य मजदूर के बयान के आधार पर लापरवाही से वाहन चलाने के चलते टैम्पो चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यूपी के बहराइच के गोपचंदपुर के रहने वाले बाबू राम निवासी मिट्ठापुर जालंधर द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार वह अपने साथी मजदूर सलीम मोहम्मद पुत्र मोहम्मद अजमत निवासी रामपुर सुपोल बिहार हाल निवासी मिट्ठापुर जालंधर के साथ जालंधर से टैम्पो में प्लाईवुड लोड करके कलोहा के लिए आ रहे थे कि हिमाचल की सीमा पर पहुंचते ही टैम्पो चालक रजनीश ठाकुर ने टैम्पो वाया पांवड़ा-थप्पलां रोड डाल लिया।

अभी टैम्पो भट्ठियांवाला के पास पहुंचा था कि टैम्पो चालक की लापरवाही के चलते टैम्पो सीधा खाई में लुढ़क गया। इस दौरान टैम्पो की विंड स्क्रीन निकलने के चलते सलीम मोहम्मद टैम्पो के आगे गिर गया और टैम्पो पलटे खाते हुए उस पर जा चढ़ा। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह और चालक बड़ी मुश्किल से गाड़ी से निकल कर सड़क तक पहुंचे और इस दुर्घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।

गगरेट पुलिस ने बाबू राम के बयान के आधार पर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। डीएसपी वसुधा सूद ने इसकी पुष्टि की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।