Himachal: सरकारी स्कूलों में शिक्षक के ड्रेस कोड को लेकर नया नियम, जानें क्या बदलने वाला है

Date:

--Advertisement--

राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए नया ड्रेस कोड जारी किया है। इसके तहत अब शिक्षक रंग-बिरंगे, भड़काऊ कपड़े, स्किन फिट जींस, बिना कॉलर की टीशर्ट या शर्ट पहनकर स्कूल नहीं आ सकेंगे। हालांकि, यह ड्रेस कोड अनिवार्य नहीं है, लेकिन इसे स्कूल स्तर पर प्रधानाचार्य और शिक्षकों की सहमति से लागू किया जाएगा।

शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने बताया कि शिक्षकों का पहनावा भी छात्रों की तरह अनुशासित और मर्यादित होना चाहिए, ताकि उनका व्यक्तित्व विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बने। अब तक कुछ शिक्षक स्किन फिट जींस और भड़कते हुए रंग के कपड़े पहनकर स्कूल आते थे, जिससे छात्रों पर गलत प्रभाव पड़ता था।

नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, शिक्षकों को अब फॉर्मल कपड़े पहनने होंगे, जैसे पैंट-शर्ट, ब्लेज़र (मेहरून या नीला रंग), सलवार कमीज (दुपट्टे के साथ), साड़ी या चूड़ीदार सूट। जूते भी औपचारिक और पेशेवर होने चाहिए। खेल दिवस या विशेष अवसरों पर ट्रैक सूट की अनुमति होगी। महिला शिक्षिकाओं को भारी और चमकदार गहने पहनने की अनुमति नहीं होगी।

सप्ताह में एक या दो दिन शिक्षकों को कैजुअल कपड़े पहनने की छूट होगी, और यह दिन स्कूल का प्रधानाचार्य तय करेगा। ड्रेस कोड को लागू करने का निर्णय प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यापक और अन्य शिक्षकों के परामर्श से लिया जाएगा, ताकि किसी पर दबाव न बने।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।