टांडा मेडिकल कॉलेज के कथित स्टंट मामले में बढ़ी हलचल, जांच के दायरे में खरीद से लेकर मरीजों की फाइलें; पढ़ें पूरी खबर

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला: डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा के कार्डियोलॉजी विभाग में सामने आए कथित स्टंट घोटाले के मामले में स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। 74 फीसदी सस्ते एल-1 टेंडर को दरकिनार कर कथित तौर पर रिजेक्ट की गई कंपनियों के महंगे स्टंट मरीजों को लगाए जाने के आरोपों की उच्च स्तरीय जांच अब आगे बढ़ रही है। असंतोषजनक जवाब मिलने के बाद कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मामले की पूरी तह तक पहुंचने के लिए जांच का दायरा भी बढ़ाया गया है।

इस मामले की जांच आईजीएमसी शिमला की प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर की अगुवाई वाली टीम कर रही है। जांच समिति ने कार्डियोलॉजी विभाग में पिछली सभी प्रकार की खरीद, टेंडर से जुड़े दस्तावेज और बिलिंग रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए हैं। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि टेंडर में रिजेक्ट होने के बावजूद संबंधित कंपनियों के स्टंट अस्पताल के इन्वेंट्री रूम तक कैसे पहुंचे और इनके बिलों का भुगतान किस स्तर पर मंजूर किया गया।

विवादित अवधि में जिन हृदय रोगियों को स्टंट लगाए गए, उनकी मेडिकल फाइलें भी जांची जा रही हैं। जांच टीम यह पता कर रही है कि मरीजों से स्टंट के लिए कितनी रकम ली गई और क्या महंगे स्टंट के लिए हिमकेयर या आयुष्मान जैसी सरकारी कैशलैस स्वास्थ्य योजनाओं के तहत भी क्लेम किया गया था।

जांच का दायरा केवल विभागीय खरीद तक सीमित नहीं रखा गया है। कथित खरीद के पीछे किसी तरह के कमीशन या आर्थिक लाभ का लेन-देन हुआ या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। अयोग्य कंपनियों के प्रतिनिधियों और अस्पताल के संबंधित कर्मचारियों के बीच संपर्क और मुलाकातों से जुड़े रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में लाए जा रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य निदेशालय स्तर पर उन सप्लायर कंपनियों को हिमाचल प्रदेश में ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिन पर टेंडर में रिजेक्ट होने के बावजूद कथित तौर पर पिछले दरवाजे से उपकरणों की सप्लाई करने के आरोप हैं।

राज्य सरकार और स्वास्थ्य मुख्यालय शिमला ने मामले को गंभीरता से लिया है। सूत्रों के अनुसार, यदि जांच में आरोप पूरी तरह सही पाए जाते हैं तो संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ निलंबन और पुलिस में एफआईआर जैसी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही, भविष्य में प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा उपकरणों की खरीद प्रक्रिया को अधिक केंद्रीकृत और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार नई सख्त एसओपी तैयार कर रही है।

जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा: जांच टीम की सदस्य और आईजीएमसी शिमला की प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर ने बताया कि टांडा मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विभाग में उपकरणों की खरीद से जुड़ी अनियमितताओं की जांच अभी शुरू हुई है। फिलहाल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

नालागढ़ के होटल में चल रहा था अवैध धंधा! पुलिस की अचानक दबिश, 2 महिलाओं को कराया सुरक्षित रेस्क्यू

नालागढ़ के सैणीमाजरा स्थित एक होटल में पुलिस ने कथित देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जबकि होटल संचालक को पुलिस ने मौके से काबू कर मामला दर्ज किया है।

पहली पत्नी को पेंशन मिलने के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं, हाईकोर्ट ने किया स्पष्ट

Excerptहिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े मामले में स्पष्ट किया कि पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन का दावा नहीं कर सकती, यदि सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के समय पहली पत्नी जीवित थी और उसे पेंशन मिलती रही थी।

Kangra: पालमपुर अस्पताल में जन्मा अनोखा बच्चा, दोनों हाथ-पैरों में छह-छह उंगलियां; जानें डॉक्टरों ने क्या कहा

कांगड़ा के नागरिक अस्पताल पालमपुर में मंगलवार देर रात एक अनोखे नवजात का जन्म हुआ। बच्चे के दोनों हाथों और दोनों पैरों में छह-छह अंगुलियां हैं। सामान्य प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है।

महज 15 महीने की उम्र में नन्हे अद्वैत ने बनाया रिकॉर्ड, विलोम शब्द सुनाकर सबको किया हैरान; जानें पूरी कहानी

सिहंता के महज 15 महीने के अद्वैत सिंह ठाकुर ने अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति से कम उम्र में विलोम शब्द सुनाने का रिकॉर्ड बनाया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने 10 जुलाई 2026 को अद्वैत के नाम यह उपलब्धि दर्ज की।