Sirmaur: राजस्व मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें: सुमित खिमटा

Date:

--Advertisement--

नाहन, 03 दिसंबर: उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में जिला सिरमौर के राजस्व अधिकारियों की त्रैमासिक बैठक का आयोजन आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया। बैठक में 01 जुलाई से 30 सितंबर तक के राजस्व कार्यों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को लंबित राजस्व मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने और कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने बताया कि इस तिमाही में तकसीम के 271, निशानदेही के 804, इंतकाल के 4075, और नाजायज कब्जा के 7 मामलों का निपटारा किया गया है। इसके अतिरिक्त, राजस्व प्रविष्टियों में संशोधन के 175 मामलों को भी निपटाया गया। उन्होंने सभी तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, पटवारियों और कानूनगो को निर्देश दिया कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।

Advertisement – HIM Live Tv

प्रमुख चर्चा बिंदु:

  • भूमि विभाजन और सीमांकन की प्रगति।
  • अवैध कब्जे और वारंट बेदखली के मामलों का निपटारा।
  • राजस्व अपील और दाखिला-ज़माबंदी की स्थिति।
  • पटवारखानों और कानूनगो कार्यालयों का निरीक्षण।
  • पटवार और तहसील भवनों का निर्माण व मरम्मत।
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और स्वामित्व योजना की समीक्षा।
  • घुमंतू गुज्जरों और भूमिहीन व्यक्तियों के मामलों का समाधान।

उपायुक्त ने उपमंडलाधिकारियों को मासिक समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी प्राथमिकताओं के तहत राजस्व मामलों को जल्द सुलझाने पर जोर दिया।

उपस्थित अधिकारी:
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, और सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मंच संचालन जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान ने किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।