Himachal: एसपीयू मंडी में बीएड और पीजी कोर्सों के लिए शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, जानिए महत्वपूर्ण तिथियां

Date:

--Advertisement--

एसपीयू मंडी (सरदार पटेल विश्वविद्यालय), हिमाचल प्रदेश ने बीएड (B.Ed) कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत अभ्यर्थी 17 जुलाई 2025 से आवेदन कर सकेंगे। इस बार विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में बीएड की लगभग 1800 सीटें भरी जाएंगी। इन सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग 28 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने बताया कि बीएड के साथ-साथ पीजी (परास्नातक) के विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के लिए भी आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। पीजी कोर्सों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 23 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश भी विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों में ही होगा।

प्रवेश प्रक्रिया के तहत पहली राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग 29 जुलाई से 31 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से संपन्न किया जाएगा ताकि छात्रों को समय पर और पारदर्शी तरीके से प्रवेश मिल सके। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथियों के अनुसार आवेदन करें और सभी दस्तावेजों को तैयार रखें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।