Solan: युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलों को बना रहे हथियार: डॉ. शांडिल

Date:

--Advertisement--

सोलन, 2 जून: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल एक प्रभावशाली माध्यम हैं। वे आज सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित 7-ए साइड राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने के लिए निरंतर सकारात्मक प्रयास कर रही है।

डॉ. शांडिल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश के 16 राज्यों से सीनियर और जूनियर वर्ग की कुल 40 टीमों के लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है और ये उन्हें मानसिक रूप से एकाग्र तथा शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खेल-कूद जैसी रचनात्मक गतिविधियां युवाओं को नशे से दूर रखने में सहायक सिद्ध होती हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने खिलाड़ियों की डाईन मनी में वृद्धि का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रारम्भिक शिक्षा स्तर के खिलाड़ियों को प्रदेश में आयोजित खेलों में भाग लेने पर 250 रुपये प्रतिदिन, अन्य सभी खिलाड़ियों को 400 रुपये प्रतिदिन तथा प्रदेश से बाहर प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर 500 रुपये प्रतिदिन प्रदान किए जाएंगे।

समारोह के दौरान डॉ. शांडिल ने जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली हमीरपुर की टीम को 31 हजार रुपये की नगद राशि और ट्रॉफी प्रदान की। वहीं उपविजेता रही नालागढ़ की दून वेली टीम को 21 हजार रुपये की नगद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, नगर निगम सोलन के पार्षद राजीव कौड़ा, अभय शर्मा, मनोनीत पार्षद विजय ठाकुर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन मेहता, संधीरा सीनू सिंह, सक्षम शर्मा, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार, तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह, डिजिटल मीडिया क्लब के पदाधिकारी, फ्रेंड्स क्लब के सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति व खिलाड़ी उपस्थित थे।

डॉ. शांडिल ने कार्यक्रम के आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनते हैं और सरकार भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित करती रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: खबरू महादेव में इस बार ऐसे मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी, 3 सितंबर को शिव नुआला और 4 सितंबर को धाम

शाहपुर की वोह घाटी स्थित प्रसिद्ध खबरू महादेव में कृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाएगी। 3 सितंबर को शिव नुआला और 4 सितंबर को धाम का आयोजन होगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

Kangra: शाहपुर के व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी ने विधायक केवल सिंह पठानिया से की मुलाकात, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

रैत कांग्रेस कार्यालय में व्यापार मंडल शाहपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया से शिष्टाचार भेंट की। विधायक ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और शाहपुर बाजार के विकास के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब, साध्वी भाग्यश्री भारती ने दिया गौ संरक्षण का संदेश; कांगड़ा-चंबा सांसद राजीव भारद्वाज समेत...

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन साध्वी भाग्यश्री भारती जी ने गौ संरक्षण को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताया। कथा में भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं, कंस वध प्रसंग और ब्रह्मज्ञान के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

Kangra: वर्षों की समस्या का समाधान, राधाष्टमी पर बदली डल झील की तस्वीर; विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से रिसाव पर लगी रोक

शाहपुर की ऐतिहासिक डल झील में वर्षों से चली आ रही पानी के रिसाव की समस्या का समाधान हो गया है। राधाष्टमी पर झील का बदला स्वरूप नजर आया। विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों और सरकार व प्रशासन के सहयोग से रिसाव रोकने का काम सफल हुआ।