Himachal: हिमाचल के लाल लांस नायक मनीष ठाकुर सिक्किम में ड्यूटी के दौरान भूस्खलन में शहीद

Date:

--Advertisement--

हिमाचल के लाल लांस नायक मनीष ठाकुर सिक्किम में ड्यूटी के दौरान भूस्खलन की चपेट में आकर वीरगति को प्राप्त हो गए। 27 वर्षीय मनीष ठाकुर जिला सिरमौर की नाहन विधानसभा के बड़ाबन गांव के रहने वाले थे। सिक्किम में इन दिनों भारी बारिश और भूस्खलन के चलते हालात बेहद खराब हैं। रविवार देर शाम आपदा राहत और निगरानी ड्यूटी के दौरान लांस नायक मनीष ठाकुर एक भूस्खलन की चपेट में आ गए और मौके पर ही शहीद हो गए। वह भारतीय सेना की डोगरा-3 यूनिट में तैनात थे और वर्ष 2016 से देश सेवा में जुटे हुए थे।

लांस नायक मनीष ठाकुर का जन्म 15 जनवरी 1998 को हुआ था और उन्होंने पूरे 8 साल 8 महीने सेना में सेवा दी। शहादत से महज तीन महीने पहले ही उन्होंने तनु देवी से विवाह किया था। उनके शहीद होने की खबर जैसे ही गांव बड़ाबन में पहुंची, पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। हर आंख नम है लेकिन परिवार को अपने बेटे की वीरता पर गर्व भी है। शहीद मनीष अपने पीछे पत्नी तनु देवी, माता किरण बाला और पिता जोगिंदर सिंह को छोड़ गए हैं।

इस दुखद घटना पर जिला सिरमौर सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक रिटायर्ड मेजर दीपक धवन ने जानकारी दी कि लांस नायक मनीष ठाकुर का पार्थिव शरीर सोमवार देर रात या मंगलवार सुबह तक उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि वे सेना की यूनिट के संपर्क में हैं और सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम नाहन और पुलिस प्रशासन को भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मंगलवार को शहीद की अंत्येष्टि सैन्य सम्मान के साथ बड़ाबन गांव में की जाएगी।

लांस नायक मनीष ठाकुर की शहादत पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि सिक्किम में ड्यूटी के दौरान इस वीर सपूत की शहादत बेहद दुखद है। स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने भी शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं जाहिर कीं और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

शहीद मनीष ठाकुर की अंतिम विदाई पूरे सैन्य सम्मान के साथ की जाएगी। उनकी शहादत सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे जिला सिरमौर और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के छात्रों ने नेपाल में लहराया तिरंगा, इंडो–नेपाल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में वॉलीबॉल टीम बनी रनर-अप, अंडर-60 किलोग्राम...

नेपाल में आयोजित 10वीं इंडो–नेपाल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल टीम रनर-अप रही, जबकि वरुण चंदेल ने कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर शाहपुर, कांगड़ा और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया।

Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर में मार्शल आर्टिस्ट राजेश कुमार ने दिखाया दमदार प्रदर्शन, ईंट और मार्बल स्लैब तोड़कर छात्रों को किया प्रेरित

शाहपुर के कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल में मार्शल आर्टिस्ट राजेश कुमार ने ईंट और मार्बल स्लैब तोड़कर शानदार प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन ने छात्रों को आत्मरक्षा, अनुशासन और फिटनेस के प्रति प्रेरित किया।

Kangra: शाहपुर के छतरी कॉलेज मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, कमल पाधा ने खिलाड़ियों को दिया बड़ा संदेश

शाहपुर के छतरी कॉलेज मैदान में आयोजित एक दिवसीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में 20 टीमों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कमल पाधा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को नशामुक्त समाज का मजबूत माध्यम बताया।

Himachal: कांगड़ा का पता बताकर हमीरपुर के परिवार से 18 लाख की ठगी! रिंग सेरेमनी के बाद दुल्हन पक्ष फरार, फर्जी निकली शादी की...

हमीरपुर में शादी का झांसा देकर एक परिवार से कथित तौर पर 18 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। रिंग सेरेमनी के बाद दुल्हन पक्ष फरार हो गया और जांच में शादी की बुकिंग भी फर्जी निकली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।