Una: पिता का हाल जानने घर लौट रहे सैनिक बेटे की सड़क हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Date:

--Advertisement--

हरोली विधानसभा क्षेत्र के बालीवाल गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। बालीवाल निवासी गुरदेव सिंह हाल ही में एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। जब उनके घायल होने की सूचना सेना में तैनात उनके पुत्र हरविंदर सिंह को मिली, तो वह मेरठ से अपने एक साथी के साथ कार में सवार होकर पिता का हाल जानने के लिए घर की ओर निकल पड़े।

इसी दौरान पंजाब के राजपुरा में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में सोमवार रात हरविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बेटे की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पिता गुरदेव सिंह ने इस घटना को अत्यंत हृदय विदारक बताते हुए कहा कि यह क्षति अपूरणीय है और इसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। उन्होंने कहा कि इस हादसे से पूरा परिवार गहरे सदमे में है और इस दुख से उबर पाना बेहद मुश्किल होगा।

इस दुखद घटना पर हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज के माध्यम से शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।