Kangra: कांगड़ा में दिल दहला देने वाली घटना, 38 वर्षीय युवक ने पशुशाला में लगाई फांसी, परिवार में मातम

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना लम्बागांव के अंतर्गत रिट्ट गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 38 वर्षीय व्यक्ति ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुनील कटोच पुत्र दिलवाग कटोच के रूप में हुई है। सुनील शादीशुदा था और उसका एक बेटा भी है।

जानकारी के अनुसार सुनील की पत्नी और बेटा किराए के मकान में अलग रहते थे, जबकि सुनील अपने माता-पिता के साथ रिट्ट गांव में ही रह रहा था। मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दिलवाग कटोच किसी काम से पड़ोसी की पशुशाला की ओर गए। वहां उन्होंने देखा कि उनका बेटा सुनील पशुशाला के बरामदे में रस्सी के सहारे लटका हुआ है।

पिता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत सुनील को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पंचायत प्रधान द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद लम्बागांव थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी लम्बागांव कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba Medical College में MBBS की पहली एडमिशन, लखनऊ के प्रशिक्षु ने चुना कॉलेज; 120 सीटों पर दाखिले की तैयारी तेज

पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑल इंडिया काउंसलिंग के तहत लखनऊ के एक प्रशिक्षु ने पहली एडमिशन ली है। कॉलेज में एमबीबीएस की 120 सीटें निर्धारित हैं और मंगलवार से स्टेट कोटे की काउंसलिंग शुरू होगी।

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी, JBT-TGT के 5,209 पद खाली; 3,214 प्राइमरी स्कूल एक-एक शिक्षक के सहारे

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जेबीटी और टीजीटी के 5,209 पद खाली हैं। इनमें 4,019 जेबीटी पद शामिल हैं। वहीं, 3,214 प्राथमिक और 101 माध्यमिक स्कूल एक-एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विधानसभा में यह जानकारी दी।

Kangra: रैत-कोहला सड़क मार्ग 30 सितंबर तक रहेगा बंद, जानिए वाहन चालकों के लिए कौन से होंगे वैकल्पिक रास्ते

रैत-कोहला का 2.5 किलोमीटर सड़क मार्ग सीमेंट कंक्रीट पेवर बिछाने के कार्य के चलते 30 सितंबर तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। स्थानीय लोग पुहाड़ा-चुड़था, हरनेरा-बड़ज-ततवानी और पुलिस द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही कर सकेंगे।

Kangra: धर्मशाला में विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल, खनियारा और धर्मशाला में लगाए विभिन्न प्रजातियों के पौधे

हिमाचल प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के ट्री प्लांटेशन ड्राइव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा ने खनियारा और धर्मशाला में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। अभियान में अधिवक्ताओं, कर्मचारियों, पैरा लीगल स्वयंसेवियों और वन विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।