Solan: नालागढ़ थाना विस्फोट मामला: Explosive Act लागू, NIA और पंजाब पुलिस से संपर्क, आतंकी एंगल की भी जांच

Date:

--Advertisement--

नालागढ़ पुलिस थाना परिसर में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। अब इस मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम भी जोड़ दिया गया है। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाने के लिए एनआईए और पंजाब पुलिस की टीमों से संपर्क स्थापित किया है। एसपी के निर्देशों पर पुलिस, सीआईडी और अन्य विंग की टीमें अलग-अलग पहलुओं से मामले की जांच कर रही हैं। इसके साथ ही थाना परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

पुलिस के अनुसार फिलहाल विस्फोट के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि फॉरेंसिक साइंस लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही विस्फोट की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। जांच एजेंसियां हर संभावित एंगल को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही हैं।

यह विस्फोट की घटना वीरवार सुबह करीब पौने दस बजे पुलिस थाना नालागढ़ परिसर में स्टोर रूम के पीछे हुई थी। घटना के तुरंत बाद एफएसएल विशेषज्ञों ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर रासायनिक परीक्षण के लिए भेज दिए हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। थाना परिसर के भीतर इस तरह की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। इस घटना को लेकर भाजपा ने भी प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

एसपी विनोद धीमान ने कहा कि मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की पुष्टि कर रही है।

इस बीच विस्फोट को लेकर आतंकी साजिश की आशंका भी जताई जा रही है। एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र की ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार बब्बर खालसा इंटरनेशनल और पंजाब संप्रभुता गठबंधन नामक दो आतंकी संगठनों ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। हालांकि पुलिस ने इस दावे की पुष्टि करने से इनकार किया है। एसपी विनोद धीमान ने साफ कहा कि जब तक दावों की सत्यता की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।